*बाबा नूरामल मंदिरअन्नकूट भंडारा संपन्न**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
गोंडा 6नवंबर 2021 शहर के मध्य बाबा नूरामल मंदिर पर हर वर्ष की भांति गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन हुआ जिसमें 56 से ज्यादा प्रकार की अन्न सब्जी फलो से तैयार पाकशाला में भोजन को योगेश्वर श्री कृष्ण एवं भगवान राम सीता माता एवं सभी देवी देवताओं की आराधना बाबा रामजी नाथ एवं बाबा नूरामल आजाद के उत्तराधिकारी संतोष आजाद ने भोग लगाकर अन्नकूट का प्रसाद आम जनता के लिए एक भव्य भंडारे दिन में 12 बजे से शाम तब चला व्यवस्थापक आदित्य अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, शास्त्री विनोद आर्य, डॉ०बी बी मिश्रा, अशोक मिश्रा,सूर्य प्रकाश सोनी, आज प्रमुख लोगों ने जिम्मेदारी संभाली भंडारे में तकरीबन 3000 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया
इस अवसर पर जिला आर्य प्रतिनिधि सभा एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल गोंडा अध्यक्ष शास्त्री विनोद आर्य अन्नकूट आयोजन की महत्व को बताते हुए कहा कि ऋषि-मुनियों ने यह एक प्राचीन प्राकृतिक वनस्पतियों से उत्पन्न सीजनल अन्य हरी सब्जियां फल आदि से निर्मित पौष्टिक भोजन को बड़े हर्ष उल्लास से सभी को खिलाया जाता रहा है देशकाल विभिन्न सभ्यताओं के अनुसार इसमें कुछ बदलाव हुए हैं शास्त्रों के अनुसार यह भी है की योगेश्वर श्रीकृष्ण ने देवराज इंद्र के कोप से आम जीवन की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को उठाया था इसलिए भी इस पर्व को गोवर्धन महोत्सव के रूप में सदियों से मनाया जाता है इस अवसर पर आए हुए सभी भक्तों का बाबा रामजी नाथ संतोष ,आदित्य, एवं ज्योति अग्रवाल ने हार्दिक स्वागत किया और इस पावन पर्व की सभी को शुभकामनाएं दी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें