*नवयुवक छात्रों के लिए सरकार का अति उत्तम फैसला 10 वर्ष से बड़े बच्चों को पढ़ाई के लिए मिलेंगे हर माह 2500 रुपए जाने स्कीम**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*



ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

अगर आप बिना रिस्क के बेहतर मुनाफा चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स बेस्ट है। पोस्ट ऑफिस की MIS एक ऐसी सेविंग स्कीम है जिसमें आप एक बार पैसा लगाकर हर महीने इंटरेस्ट का लाभ ले सकेंगे।
इस अकाउंट में कई बेनिफिट्स मिल रहे हैं। यह अकाउंट 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के नाम पर भी खुलवाया जा सकता है। अगर आप अपने बच्चों के नाम से खाता खुलवाते हैं तो हर महीने आपको जो इंटरेस्ट मिलेगा उसे आप ट्यूशन फीस भर सकते हैं।
कहां खुलेगा खाता
पोस्ट ऑफिस के इस अकाउंट को आप किसी भी डाकघर में जाकर खुलवा सकते है। इसके तहत कम से कम 1000 रुपये ज्यादा से ज्यादा 4।5 लाख रुपए जमा किया जा सकता है। इस समय इस स्कीम के तहत इंट्रेस्ट रेट 6।6 फीसदी है। अगर बच्चे की उम्र 10 साल से अधिक है तो आप उसके नाम से ये अकाउंट खुलवा सकते हैं और अगर कम है तो उसके बदले पैरेंट्स यह अकाउंट खुलवा सकते हैं। इस स्कीम की मैच्योरिटी 5 सालों की होती है। उसके बाद इसे बंद किया जा सकता है।
जानें कैलकुलेशन
अगर आपके बच्चे की उम्र 10 साल है और आप उसके नाम पर 2 लाख रुपए जमा करते हैं तो हर महीने आपका इंट्रेस्ट 6।6 फीसदी की वर्तमान दर से 1100 रुपये बनेगा। पांच साल में ये इंट्रेस्ट कुल 66 हजार रुपये बनेंगे और लास्ट में आपके 2 लाख रुपये रिटर्न भी हो जाएंगे। अइस तरह से छोटे से बच्चे के लिए आपको 1100 रुपये मिलेंगे जिसे आप उसकी पढ़ाई-लिखाई में इस्तेमाल कर सकते हैं। पैरेंट के लिए ये राशि एक अच्छी मदद बन सकती है।
हर महीने मिलेंगे 1925 रुपये
इस अकाउंट की खासियत है कि इसे सिंगल या तीन एडल्ट मिलकर ज्वाइंट अकाउंट भी खुलवा सकता है। अगर इस अकाउंट में आप 3।50 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको वर्तमान दर से हर महीने 1925 रुपये मिलेंगे। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए यह बड़ी रकम है।
इस इंटरेस्ट के पैसे से आप स्कूल फीस, ट्यूशन फीस, पेन-कॉपी के खर्च आसानी से निकाल सकते हैं। इस स्कीम की अधिकतम लिमिट यानी 4।5 लाख जमा करने पर हर महीने 2475 रुपये का लाभ ले सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*