*पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन श्री योगी आदित्यनाथ जी का मैजापुर चीनी मिल में एशिया के सबसे बड़े एथेनॉल प्लांट शिलान्यास कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न, चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की नजर-* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

 *आज दिनांक 27/11/2021 को मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन श्री योगी आदित्यनाथ जी* के जनपद आगमन से पूर्व पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने सुरक्षा व्यवस्था में लगे समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्क रहकर चप्पे-चप्पे पर नजर रखने व सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए थे तथा स्वयं भी कार्यक्रम स्थल मैजापुर चीनी मिल के मुख्य द्वार, बैरिकेडिंग, हेलीपैड, फ्लीट रुट, सेफ हाउस, मंच, जनसभा स्थल, प्रदर्शनी स्थल, महिला हेल्प डेस्क को चेक कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशों के फलस्वरूप पुलिस बल द्वारा सजगता व सतर्कता पूर्वक मुस्तैद रहकर व चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए रखते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी के एशिया के सबसे बड़े एथेनॉल प्लांट शिलान्यास कार्यक्रम को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*