*गरीबों के निवाले पर डाका डालते हुए राशन हजम कर कोटेदार हो रहे मालामाल**पात्र गृहस्थी कार्डो पर एक किलो प्रति यूनिट व अंत्योदय कार्डों पर तीन किलो अनाज कम देने का वीडियो वायरल* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा* ‌‌

   ‌‌                               
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

कर्नलगंज/कटरा बाजार गोण्डा।जिले के बेखौफ कोटेदारों को जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही का जरा सा भी भय नहीं है जिससे समाज मे अंतिम पायदान पर खड़े अंत्योदय लाभार्थियों के साथ ही पात्र गृहस्थी कार्डधारकों के निवालों पर निरंकुश कोटेदार डाका डालते हुए राशन हजम कर मालामाल हो रहे हैं। जिसके संबंध में पात्र गृहस्थी कार्डो पर एक किलो प्रति यूनिट व अंत्योदय कार्डों पर तीन किलो अनाज कम देने का वीडियो वायरल हुआ है। मामला तहसील क्षेत्र कर्नलगंज के विकासखंड कटरा बाजार का है, जहां राशन लाभार्थियों को कम खाद्यान्न देने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं बेखौफ कोटेदारों द्वारा लाभार्थियों के निवालों पर डाका डाला जा रहा है जबकि विभाग कुम्भकर्णी नींद सो रहा है। वायरल वीडियो ग्राम पंचायत राजगढ़ अमीनपुर का बताया जा रहा है। आरोप है कि ग्राम पंचायत राजगढ़ अमीनपुर के ग्राम प्रधान अपने घर पर ही राशन का वितरण करवाते हैं। वायरल वीडियो में साफ सुना व देखा जा सकता है कि ग्राम प्रधान कह रहा है कि पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को चार किलो प्रति यूनिट व अंत्योदय लाभार्थियों को 32 किलो अनाज मिलेगा। जबकि अनेकों बार जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने स्पष्ट निर्देश जारी कर निर्धारित मात्रा से कम राशन वितरण करने वाले कोटेदारों के विरुद्ध कार्यवाही की चेतावनी दी है। लेकिन तहसील क्षेत्र के कोटेदारों को जिलाधिकारी का जरा सा भी खौफ नही रह गया है। जिससे जिलाधिकारी का आदेश, निर्देश व चेतावनी सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया है। क्षेत्र के लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग की शह पर ही अनेकों दबंग एवं भ्रष्ट कोटेदार गरीबों के निवाले पर डाका डालने का काम कर रहे हैं और जिम्मेदार आला अधिकारी जानबूझकर मूकदर्शक बने हैं। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध अभी तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही की गई है। 
जिससे स्थानीय प्रशासन व विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है। वहीं जिले के काफी तेजतर्रार कहलाने वाले जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही का आदेश भी बौना साबित हो रहा है। जो लोगों में काफी चर्चा का विषय बना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*