*शारदा, गिरिजा एवं सरयू बैराज से छोड़े गए पानी गांव में मचा रहे हैं तबाही* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*



   
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
                                                            गोंडा कर्नलगंज  शारदा, गिरिजा व सरयू बैराजों से छोड़े गए करीब सात लाख क्यूसेक पानी का असर अब यहां दिखना शुरू हो चुका है। घाघरा घाट एल्गिन ब्रिज स्थित केंद्रीय जल आयोग संस्थान पर ली गई माप के अनुसार अब नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 75 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच चुका है। जिससे घाघरा नदी के पानी ने बांध की तलहटी में बसे गांवो में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। जिससे नकहरा ग्राम पंचायत के 9 मजरों सहित बाराबंकी व गोंडा सरहदी इलाकों के बेहटा, मांझा रायपुर व नैपूरा तथा परसावल आदि गांवो की स्थिति खराब हो चुकी है। यहां लोगों के घरों में पानी की काफी आमद होने से लोग अपना जरूरी सामान लेकर बांध पर पहुंच चुके हैं तो वहीं राहत के नाम पर प्रशासन केवल बाढ़ चौकी स्थापित कर कागजी घोड़ा दौड़ा रहा है। जबकि बाढ़ पीड़ितों की मानें तो अब तक प्रशासन की तरफ से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कोई भी राहत सामग्री, भोजन आदि की व्यवस्था नहीं की गई है जिससे भूखे प्यासे बाढ़ पीड़ित बरसात के बाद हो रही कड़ी धूप के नीचे खुले में रहने को विवश हैं। मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय जल आयोग संस्थान घाघराघाट एल्गिन ब्रिज के अनुसार शारदा, गिरजा व सरयू बैराजों से अब भी करीब 5 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज घाघरा नदी में जारी है। जबकि इससे पहले हुए 7 लाख क्यूसेक डिस्चार्ज का पानी यहां पहुंचने से घाघरा नदी का जलस्तर सुबह 8 बजे लिए गये माप के अनुसार 106 दशमलव 826 दर्ज किया गया जो कि डेंजर लेवल से 75 सेंटीमीटर ऊपर था। उधर बैराजों से करीब पांच लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज होने से अभी जलस्तर में कमी की कोई आशा नहीं जताई जा रही है। बाढ़ खंड के अधिकारियों का दावा है। कि बांध जहां-जहां नीचा था उसे ऊंचा कर मजबूत बनाया जा रहा है। इसके अलावा बांध पर उगे हुए खरपतवारों को भी साफ कर स्थिति पर नजर बनाये रखी गई है। बहरहाल गोण्डा व बाराबंकी के सरहदी इलाको में बाढ़ की स्थिति भयावह होती जा रही है। वहीं तहसील क्षेत्र कर्नलगंज व उसके आसपास के अनेकों गांवो में बसे लोगों में काफी भय का माहौल दिखाई पड़ रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*