*सरयू पुल पर एक माह बाद बहाल हुआ आवागमन**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा

गोंडा कर्नलगंज तहसील क्षेत्र कर्नलगंज अन्तर्गत गोंडा-लखनऊ राजमार्ग स्थित सरयू पुल के क्षतिग्रस्त होने पर शुरू हुऐ मरम्मत कार्य के करीब एक माह बाद शनिवार को सभी वाहनों के लिए आवागमन चालू हो गया।                                                                                                                                    मालूम हो कि विगत 25 सितंबर 2021 को सरयू नदी पर स्थित कटराघाट सरयू पुल क्षतिग्रस्त हो जाने पर यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया था। वहीं वीआईपी व्यक्तियों के लक्जरी वाहनों और सरकारी तथा प्राइवेट छोटे वाहनों के साथ ही एम्बुलेंस वाहन को निकलने की छूट दी गई थी जिससे दो पहिया वाहन भी निकल रहे थे। जबकि विभाग द्वारा पुल के दोनों छोरों पर ईंट की दीवाल खड़ी कर दी गई थी जिससे कि लोग निकल ना सकें। अधिकारियों ने अपने निरीक्षण के बाद 15 दिनों में पुल चालू होने की बात कही थी पर मरम्मत कार्य कच्छप गति से होने से विभाग के दावे के मुताबिक निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण होता ना दिखाई पड़ने से बीच-बीच में जब पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य की प्रगति के बारे में समाचार प्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार लोगों द्वारा जानकारी की जाती रही कि कार्य कब तक पूर्ण होगा क्योंकि मंडल मुख्यालय गोंडा ही है जिसके कारण बलरामपुर गोंडा व तराई क्षेत्रों के लोग इसी पुल के माध्यम से राजधानी लखनऊ का सफर करते हैं। जिसके चलते उन लोगों को दूसरे मार्गों का उपयोग करने में कठिनाई हो रही थी। तब जाकर पुल के मरम्मत कार्य में कुछ तेजी आई और एक माह में किसी तरह विभाग द्वारा पुल मरम्मत का कार्य पूर्ण दर्शाकर उसे आम जनता के लिए खोल दिए जाने से लोगों के लिए इस त्योहारी सीजन में बड़ी राहत मिलनी बताई गई है। उक्त संबंध में लोकनिर्माण विभाग के एक्सईएन विनोद त्रिपाठी ने बताया कि पुल के मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है और शनिवार से सरयू पुल पर यातायात बहाल कर दिया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*