*खेलते हुए अबोध बच्ची के कुंए में गिरने से डूबकर हुई दर्दनाक मौत, परिजनों मे मचा कोहराम* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
गोंडा कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र कर्नलगंज के चचरी पुलिस चौकी अन्तर्गत एक गांव में शुक्रवार की शाम को खेलते खेलते एक अबोध बच्ची कुंऐ में गिर गयी जिससे डूबकर उसकी मौत हो गयी। इस दर्दनाक हादसे से परिजनों मे कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के चचरी पुलिस चौकी अन्तर्गत घरकुइंया (ग्वालन पुरवा) गांव की है। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम को राजेश यादव की करीब दो वर्षीय अबोध बच्ची प्रिंसी घर के पास खेल रही थी और परिजन घरेलू कार्य मे व्यस्त थे। इसी दौरान बच्ची खेलते-खेलते घर के पास स्थित पुराने कुंए में गिर गयी,जब तक लोग उसे बाहर निकालते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उक्त घटना के संबंध में चौकी इंचार्ज बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वह पुलिस टीम के साथ शाम को मौके पर गये थे और शनिवार को शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। वहीं बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें