*समाज में अलख जगाने हेतु जायसवाल समाज गोंडा ने किया विभिन्न क्षेत्रों का दौरा* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*
गोंडा।पूरे प्रदेश में जायसवाल समाज द्वारा राजनैतिक जन जागरण रथ यात्रा निकाले जाने की शुरुआत जनपद गोंडा से होने तथा समाज के कुलदेवता भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन के जन्मोत्सव समारोह को टाउन हॉल गांधी पार्क गोंडा में आगामी 11 नवंबर को भव्य रुप से मनाए जाने एवं जायसवाल समाज को एकत्रित करने व उनमें अलख जगाने हेतु आज जायसवाल समाज गोंडा के 8 सदस्यीय टीम राजकुमार जायसवाल ,पवन जायसवाल ,आशीष जायसवाल, मनोज जायसवाल, देवेंद्र जायसवाल, अनिल जायसवाल, राजेश जायसवाल, अशोक कुमार जायसवाल ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। सर्वप्रथम धानेपुर बाजार में बबलू जायसवाल व संजय जायसवाल के नेतृत्व में एक जोरदार बैठक आयोजित की गई जिसमें संत प्रकाश जायसवाल, रवि जायसवाल, हरीश चंद्र जायसवाल ,निरंकार जायसवाल, देवी शंकर जयसवाल, सुभाष जायसवाल, परशुराम जायसवाल ,जगनारायण जयसवाल, शुभम जयसवाल सहित आसपास के दर्जनों लोग उपस्थित रहे। वहीं से टीम ने बाबागंज एवं मेहनोन में बैठक कर समाज में अलख जगाने का काम किया जहां पर अयोध्या प्रसाद जायसवाल ,पप्पू जायसवाल ,मनीष जायसवाल ,स्वामीनाथ जायसवाल, बंसराज जयसवाल, धनीराम जायसवाल आदि की सराहनीय भूमिका रही। इसी क्रम में जायसवाल की टीम इटियाथोक बाजार पहुंच कर राजेंद्र प्रसाद जायसवाल के आवास पर मीटिंग के माध्यम से चर्चा व परिचर्चा की, जहां पर पाटेश्वरी प्रसाद जायसवाल, मोहनलाल गुप्ता, दिलीप जायसवाल, शिव कुमार जायसवाल, अशोक जायसवाल ,रामसेवक जयसवाल, राजेश कुमार जायसवाल आदि ने साथ साथ चलकर बाजार में सजातीय बंधुओं से परिचय कराया और कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। शाम 4:00 बजे टीम खरगूपुर बाजार में पहुंची जहां पर नान बाबू जायसवाल के नेतृत्व में बैठक की गई जहां पर जयप्रकाश जयसवाल पप्पू सभासद ,अशोक कुमार जायसवाल ,राजकुमार जायसवाल ,राम नारायण जायसवाल, संतोष जायसवाल ,राम कुमार जायसवाल आदि मौके पर उपस्थित होकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की इसी प्रकार आखिर में टीम आर्य नगर बाजार सांय 5:30 बजे पहुंची जहां पर रामदेव जायसवाल के आवास पर बैठक सुनिश्चित की गई जिसमें प्रेम कुमार जायसवाल, रमेश कुमार जायसवाल ,मनोज कुमार जायसवाल, संतराम जायसवाल, अवधेश जायसवाल ,लवकुश जायसवाल, देवीदीन जायसवाल ,जयप्रकाश जायसवाल आदि दर्जनों लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की व कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु वचन दिया।
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें