*संध्या आर्या ने नेत्रदान कर अमरत्व को प्राप्त--विवेक आर्य**स्मृति में टेढ़ी नदी श्मशान घाट पर पीपल वृक्ष रोपण**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख नंसुरेश कनौजिया गोंडा
गोंडा 30 अक्टूबर 2021 स्त्री आर्य समाज पूर्व उपप्रधान संध्या आर्य की स्मृति में इनके पति विवेक आर्य पुत्र अनमोल आर्य पुत्री दिव्यांशी आर्य ने आज संध्या आर्य के अस्थियों की राख पर टेढ़ी नदी श्मशान घाट गोंडा पर 3 पीपल वृक्षारोपण किया विवेक आर्य अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहां की परिवार के साथ साथ उतना ही समय सदैव आर्य समाज एवं विकलांग निराश्रित वृद्धा असहाय लोगों का सहयोग करने में अपने को बहुत ही आनंदित एवं संतोष का भाव उनमें दिखता था और इस नश्वर शरीर त्यागने के उपरांत अपने नेत्रदान के उद्गार व्यक्त किया था सो हमने लारी ट्रामा सेंटर लखनऊ में दिनांक 23 अक्टूबर 21 को देहांत के समय ही उनकी इच्छा अनुरूप दोनों नेत्रों का दान करा दिया था 26 अक्टूबर को शांति यज्ञ आर्य जगत के वैदिक विद्वान योगेंद्र याजिक होशंगाबाद के सानिध्य में संपन्न हुआ जिसमें भारी संख्या में लोगों ने यज्ञ के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर आलोक सक्सेना शास्त्री विनोद आर्य, आभा , अनीता राजपाल प्रधान, कल्पना, प्रभा, विभा, सुमेधा सक्सेना, विनय आर्या, राधिका,तृप्ति आर्या, मीना गुप्ता, वंदना एवं चारू सक्सेना माता अंबिका देवी ने समाज के साथ-साथ परिवार की अपूरणीय क्षति बतायी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें