*गोंडा जनपद में राज्यसभा सांसद और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में निकली मुफ्त बिजली गारंटी पदयात्रा**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

गोंडा। आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज अस्थाई कार्यालय शर्मा होटल में प्रेसवार्ता कर पत्रकार बंधुओं से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उत्तर प्रदेश में बिजली के 300 यूनिट मुफ्त उनकी पार्टी देगी उसका पूरा ब्लूप्रिंट पत्रकारों के समक्ष रखा, इस दौरान उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो उत्तर प्रदेश में 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी एवं किसानों को मुफ्त बिजली, बकाया बिल माफ करने की अरविंद केजरीवाल की गारंटी के बारे में भी जानकारी दी। पत्रकारों से बात करते हुए सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के शासन और प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए व्यापारी मनीष गुप्ता, इंद्र कांत त्रिपाठी समेत कई व्यापारियों के हत्या पर सवाल उठाते हुए कड़े शब्दों में पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। अस्थाई कार्यालय शर्मा होटल में प्रेस वार्ता समाप्त होने के बाद गोंडा जनपद के अदम गोंडवी मैदान से पदयात्रा का प्रारंभ हुआ उक्त पदयात्रा गुरुनानक चौक चौराहा पीपल चौराहा से होते हुए चौक बाजार से होते हुए गांधी पार्क में गांधी प्रतिमा पर समाप्त हुई। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का एवं आम जनमानस का पूरा सैलाब सड़कों पर उतर आया इस दौरान जहां जगह जगह रास्ते में बड़े बुजुर्गों माताओं और बहनों सभी का समर्थन पदयात्रा में मिलता रहा तो दूसरी तरफ लोगों में जबरदस्त उत्साह इस पद यात्रा को लेकर दिखाई दिया सभी लोग इस मुफ्त बिजली गारंटी पद यात्रा को लेकर बहुत उत्साहित दिखे इस अभियान की शुरुआत काफी उत्साहजनक रही "फ्री बिजली की बात जनता के साथ" अभियान के सफल सुरुआत ने 2022 में प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का संकेत दे दिया जनता के इस उत्साह को पूरे जिले में लेकर जाने का संकल्प लेते हुए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शपथ ली इस दौरान जिला अध्यक्ष गोंडा श्री दिग्गज पांडेय ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इसी तरह मूलभूत सुविधाओं के मुद्दे पर हमें जिले भर में जनता का प्यार और उसका साथ मिलेगा। 
गोंडा जनपद के कार्यक्रम में गोंडा जिला अध्यक्ष दिग्गज पांडेय जी, जिला प्रभारी अनुज पाठक, गोंडा के जिला महासचिव वकील अहमद, जिला कार्यकारिणी से डॉक्टर आरके सिंह, करनैलगंज विधानसभा से प्रत्याशी विशाल सिंह, कटरा विधानसभा से प्रत्याशी हरीनाथ सिंह, गौरा विधानसभा के प्रत्याशी संजय पाठक, छात्र युवा संघर्ष समिति के प्रदेश सचिव राजकुमार बरवार, छात्र युवा संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष सुनील सिंह जिला उपाध्यक्ष शिवम सिंह, एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिवम मझवार,गोंडा नगर अध्यक्ष सत्यम मिश्रा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष वसीम खान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष जरनील हयात समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*