*कर्नलगंज- ट्रक-डीसीएम में भिड़ंत,ट्रक चालक गम्भीररूप से घायल गोण्डा रेफर,हालात नाजुक**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा

करनैलगंज/गोण्डा - लखनऊ गोंडा हाइवे अन्तर्गत जँहगिरवा रेलवे क्रॉसिंग पर एक अनियंत्रित ट्रक डीसीएम से टकरा गया जिसमें ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।दुर्घटना सुबह करीब 5:00 बजे के आसपास तब हुई जब रेलवे क्रॉसिंग बंद थी तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने खड़ी डीसीएम में टक्कर मार दिया जिसमे सीमेंट के पाइप लदे थे वह भी टूट गये।कुशल इतना था कि ट्रक करीब में खड़े किसी सवारी वाहन से नहीं टकराया नहीं तो जान माल का बड़ा नुकसान हो सकता था। ट्रक के खलासी ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण चालक प्रेम बाबू ने ट्रक को नियंत्रित करने की कोशिश की पर वह डीसीएम से टकरा गया। मुख्य मार्ग पर दुर्घटना हो जाने के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को वहांं से से ना हटवाए जाने के कारण वाहनों के निकलने मेंं परेशानी हो रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*