*मदरसा शिक्षकों ने मानदेय संबंधी अनियमितताओं को लेकर सपा अल्पसंख्यक सभा के साथ सौंपा ज्ञापन**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*



ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

गोंडा। आज आधुनिक शिक्षकों की मानदेय संबंधित समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी महोदय के द्वारा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को मदरसा शिक्षकों के साथ मिलकर उनकी आवाज बुलंद करने में समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अफज़ल खान ने ज्ञापन सौंपा। जिसके बाद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से वार्ता भी हुई, इस वार्ता में जिले के सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे। जिनकी अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री(एमटा) अतीकुर्रहमान, मोहम्मद अफ़ज़ल खान जिला अध्यक्षअल्पसंख्यक सभा समाज़वादी पार्टी, प्रदेश सचिव(एमटा)अख़्तर हुसैन,जिला उपाध्यक्ष मदरसा आधुनिक संघर्ष समिति उबैद खान व इमरान खान जिला अध्यक्ष मदरसा संघर्ष समिति ने की अल्पसंख्यक अधिकारी ने आये लेप्स मानदेय बुधवार को खाते में पहुँच जाने का वादा किया है।।
 इस कार्यक्रम में मोहम्मद अफजल खान ने कहा कि मदरसा आधुनिक शिक्षकों को लगभग 54 महीनों से मानदेय अभी तक नहीं मिला है जिससे मदरसा शिक्षक और उनके परिवार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है!जो सरकार यह कहती हो कि सबका साथ सबका विकास उसी के सरकार में आज मदरसा शिक्षकों से ऐसा सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है इससे यह साबित होता है कि भारतीय जनता पार्टी के कथनी और करनी में बहुत फर्क है उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार 2022 में बनते ही मदरसा शिक्षकों की जितनी भी परेशानियां हैं समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा समाजवादी पार्टी सभी धर्म सभी वर्ग के लोगों का ध्यान देती है और सभी के लिए काम करती है l
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद रईस खान जिला सदस्य मोहम्मद शाहिद खान और तमाम मदरसा शिक्षक भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*