*एसडीएम ने विद्युत जेई को किया कमरें में बन्द, मारपीट के साथ दी जान से मारने की धमकी**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा

विद्युत विभाग पहुचा पुलिस की शरण मे ंएफआईआर दर्ज करने की मांग
तुलसीपुर (बलरामपुर)। एक पूरे तहसील की जिम्मेदारी संभालने वाला उपजिलाधिकारी स्तर के अधिकारी द्वारा एक अपराधी और माफियाओं द्वारा अपनायी जाने वाली कार्यशैली की उम्मीद शायद किसी ने भी की नही होगी। लेकिन तुलसीपुर मे तैनात एसडीएम ने अपनी पद की प्रतिष्ठा को तार तार करते हुए विद्युत विभाग के जूनियर इन्जीनियर सहित अन्य कई कर्मचारियों को कमरे मेब न्द कर उनके साथ मारपीट की। इतना ही नही उनको जान से मारने की धमकी तथा फर्जी मामलो ंमे फसानें की धमकी भी दी गयी।
हैरान करने वाला मामला जिले के तुलसीपुर तहसील का है। तुलसीपुर थाने मे दी गयी तहरीर के मुताबिक जेई विद्युत संतोष कुमार मौर्य का कहना है कि एक ही समय मे दो दो जगह पर आयी विद्युत आपूर्ति मे बाधा तथा सविंदा कर्मियों की हडताल के चलते काम मे हो रही देरी पर नाराज एसडीएम तुलसीपुर विनोद कुमार सिंह ने पहले तो कर्मी संपत श्रीवास्तव के साथ अभद्रता की उसके बाद मुझे कमरें मे ंबन्द कर मेरे साथ मारपीट की गयी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*