*बुधवार से शुरू सरयू पुल पर शुरू हुऐ मरम्मत कार्य से आवागमन में दिक्कत,लोगो में जगी उम्मीद* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कुमार कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
 
कर्नलगंज गोण्डा । क्षेत्र कर्नलगंज अन्तर्गत बीते शनिवार को एकाएक क्षतिग्रस्त हुए सरयू पुल की मरम्मत का कार्य बुधवार से शुरू हो गया है, लेकिन राहगीरों को आवागमन में अभी कुछ दिनों तक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मालूम हो कि करीब 57 वर्ष पूर्व सरयू नदी पर निर्मित कटरा घाट पुल का एक तरफ का सपोर्ट टूट जाने से गोंडा-लखनऊ मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। उक्त सरयू पुल पर केवल दोपहिया वाहन के आने जाने की छूट थी,वहीं बीच में हल्के चार पहिया वाहनों को निकलने की छूट मिली थी।लेकिन बुधवार को पुल का मरम्मत कार्य शुरू किए जाने के बाद लोगों में कुछ उम्मीदें जगी है कि अब जल्द ही पुल ठीक हो जाने के बाद आवागमन सुचारू रुप से हो सकेगा। फिलहाल अभी कुछ दिनों तक जब तक पुल के मरम्मत का कार्य पूरा नही हो जाता तब तक लोगों को इंतजार करने के साथ ही समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*