*नगर मे दिखा तेदुंआ, प्रशासन ने जारी की चेतावनी, दिखाई देने पर इन नंबरों पर करें सूचित**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*





ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा

गोण्डा। नगर में जंगली जानवर दिखाई दिये जाने से अलर्ट पर आये प्रशासन ने आम जनमानस मंें जागरूकता फैलाने ओैर सुरक्षा के मददेनजर आज चेतावनी जारी कर दी है। लोगों को शाम को जल्द से जल्द अपने घरों मे चले जाने तथा रात मे बिना टार्च और डण्डा लिए न निकलने की चेतावनी दी गयी है।
गुरूवार को नगर पालिका प्रशासन द्वारा जारी की गयी चेतावनी मे नगर क्षेत्र के लोगों को आगाह करते हुए बताया गया है कि गोण्डा नगर क्षेत्र के जिलाधिकारी आवास, सिचाई विभाग, परेड सरकार तथा इस क्षेत्रो के आसपास के क्षेत्रो में किसी जंगली जानवर को देखा गया है जो सम्भवता तेदुआ हो सकता है। नगर क्षेत्र के वासियो से सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपील की जाती है कि जहां तक सम्भव हो रात्रि मे घर से बाहर न निकलें, यदि बहुत ही आवश्यक हो तो अकेले नही बल्कि समूह मे निकले, सभी के पास टार्च, डण्डा इत्यदि होना भी जरूरी है, अपने अपने घरो के दरवाजे सांयकाल से ही बन्द कर लें, छोटे बच्चों के सांय के बाद घर से बाहर न निकलने दें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*