*तहसील कर्नलगंज में दो सप्ताह से जारी क्रमिक अनशन पर डटे हैं आंदोलित अधिवक्तागण**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
(अधिवक्ताओं की मांग पूरी ना होने पर अनशन हो सकता है आमरण अनशन में तब्दील, वकीलों ने दी प्रशासन को चेतावनी)
गोंडा कर्नलगंज तहसील कर्नलगंज के अधिवक्ता तहसीलदार राजीव कुमार सक्सेना के विरुद्ध लगातार दो सप्ताह से क्रमिक अनशन पर डटे हुए हैं। मामला तहसील कर्नलगंज का है। जहां क्रमिक अनशन संघ के अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में एसडीएम कर्नलगंज के न्यायालय के सामने अपनी मांगों को लेकर सैकड़ों अधिवक्ता धरना स्थल पर डटे हुए हैं। उक्त क्रमिक अनशन में अधिवक्ता संघ के मंत्री सूर्यकांत तिवारी ने कहा की यदि तहसीलदार कर्नलगंज द्वारा अपनी कार्यशैली में बदलााव नहीं लाया जा रहा है या फिर उनका तहसील कर्नलगंज से स्थानांतरण किया नहीं किया जा रहा है और हमारी मांग शीघ्र पूरी नहीं होती है तो आंदोलित अधिवक्ता अमरण अनशन के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता रामसुरेश तिवारी, सत्य नारायण सिंह, त्रिलोकी नाथ तिवारी, सुभाष तिवारी, राम सभा मिश्रा,सुरेंद्र कुमार द्विवेदी, गोपाल तिवारी,अरुण कुमार मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, अरविंद कुमार मिश्रा, बाबादीन तिवारी, स्वामीनाथ कनौजिया, अवध राज गोस्वामी, अतुल कुमार शुक्ला, शिव शंकर तिवारी, दिनेश गोस्वामी, मनीष कुमार श्रीवास्तव,संदीप बाजपेई, कैलाश नाथ यादव, रमेश चन्द्र सहित सैकड़ों अधिवक्तागण मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें