*असंगठित क्षेत्र के श्रमिक स्वयं या जन सुविधा केंद्र से निशुल्क करायें पंजियन**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा
उपश्रमायुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा श्रीमती रचना केसरवानी ने सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों जैसे
धोबी, दर्जी, माली, मोची, नाई, बुनकर, कोरी, जुलाहा, रिक्शा चालक, घरेलू कर्मकार, कूड़ा बीनने वाले कर्मकार, हाथ ठेला चलाने वाला, फुटकर सब्जी, फल-फूल विक्रेता, चाय, चाट, ठेला लगाने वाले, फुटपाथ व्यापारी, हमाल, कुली, जनरेटर/ लाईट उठाने वाले, कैटरिंग में कार्य करने वाले, फेरी लगाने वाले, मोटर साइकिल/ साइकिल मरम्मत करने वाले, गैरेज कर्मकार आदि 45 प्रकार के कार्य करने वाले श्रमिकों से अपील की है कि वे अपने मोबाइल से eshram.gov.in पर स्वयं पंजियन कर सकते हों या अपने आधार कार्ड, मोबाइल नम्बर, बैंक पासबुक, नामिनी का आधारकार्ड के साथ निकटतम जनसुविधा केन्द्र या श्रम विभाग कार्यालय गोंडा में संचालित जनसुविधा केंन्द्र में सम्पर्क कर निशुल्क पंजीयन करा सकते हैं।पंजियन के उपरांत उनको 12 अंक के यूनींक नंबर वाला ईश्रम कार्ड प्राप्त होगा जो भारत सरकार द्वारा निर्गत होगा और पूरे देश में मान्य होगा ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें