*भारती कम्युनिस्ट पार्टी का राज्यव्यापी आंदोलन* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा
आज 1 सितम्बर को भारती कम्युनिस्ट पार्टी दलों ने राज्यव्यापी आंदोलन का आह्वान विभिन्न कारणों से किया।
इस राज्यव्यापी आंदोलन के तहत ज़िला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति जी व म सूचनानुसार महामहिम राष्ट्रपति जी व महामहिम राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन का मसौदा निम्नलिखित था।
1-डीज़ल, पैट्रोल, रसोई गैस पर लादे व असहनीय टैक्स को कम करो और महंगाई पर कारगार रोक लगाओ।
2. सार्वजनिक उपक्रमों और सरकारी सम्पत्तियों को बेचने पर रोक लगाओ।
3. हर बेरोज़गार को काम दिलाओ, मनरेगा के वर्ष में 200 कार्य दिवस करो, मज़दूरी की दर रु.600/- करो तथा इसी तरह की योजना शहरी ग़रीब बेरोज़गारों के लिए भी चलाई जाय
4. आयकरदाताओं को छोड़कर प्रत्येक परिवार को 7500/- प्रति माह दिये जायें तथा सरकार द्वारा वितरित की जा रही किट में न केवल गेंहू, चावल बल्कि खाने की सभी सामग्री उपलब्ध कराई जाये।
5. टीकाकरण में तेज़ी लाई जाये तथा स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और सुधार किया जाये।
6. जनता पर बोझ बढ़ाने वाले बिजली विधेयक 2021 को वापिस लिया जाये तथा बिजली की बेतहाशा बढ़ाई गई दरों को कम किया जाये।
7. किसान विरोधी काले कृषि क़ानूनों को वापिस लिया जाये, एम एस पी की गारंटी की जाये।
8. श्रमिक कल्याण एवं उनकी सामाजिक सुरक्षा को ख़त्म कर श्रम क़ानूनों में श्रमिक विरोधी अमानवीय संशोधनों को वापिस लिया जाये।
9. दवाओं, खाद्य तेल व अन्य जीवनोपयोगी वस्तुओं के दामों को नियंत्रित किया जाये।
10. योगी सरकार की दमनकारी असंवैधानिक अलोकतांत्रिक कार्यवाहियों को रोका जाए तथा क़ानून व्यवस्था को पटरी पर लाया जाये।
11. दलितों अल्पसंख्यकों महिलाओं व कमजोर तबकों पर हो रहे अत्याचारों को रोका जाए।
12. प्रदेश के हर विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए।
13. पेगासस कांड की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाये।
14-. बच्चों की पढ़ाई में हानि की भरपाई करने के उपाय किए जाएं।
इस धरनें उपस्थित रहें
कामरेंड सत्यनारायण तिवारी, कामरेंड सुरेश कुमार कनौजिया,कामरेंड राम किशोर, कामरेंड राम गोबिंद, कामरेंड राधेंशयाम कनौजिया, कामरेंड घंनशयाम भारती, कामरेंड शिव कुमार कनौजिया, कामरेंड जे.पी.पाल,कामरेंड अयोध्या पांडे मंकर तिवारी आदि लोगों महजूद रहें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें