*_उत्तर प्रदेश महिला आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को सौपा मांगपत्र_* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा
_गोण्डा। उत्तर प्रदेश महिला आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ द्वारा 9/8/21 को प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर 1 दिवसीय धरना प्रदर्शन 30 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला पंचायत गेट स्थित टीन शेड में किया गया। ज्ञापन की मुख्य मांग य है कि भाजपा सरकार ने कहा था कि सरकार आने पर 120 दिन में मानदेय 10 हजार कर दिया जायेगा लेकिन वादा झूठा निकला मेरी मांगे जब तक आंगनवाड़ी का प्रमोशन न किया जाये तब तक नई भर्ती न किया जाये एम0पी0आर0 फीडिंग में अवैध वसूली बन्द किया जाए। समय से मानदेय भुगतान प्रत्येक माह हो। आ0वा0 केंद्र का किराया मकान मालिक को दिया जाये 62 वर्ष की आयु में आंगनवाड़ी वर्कर की छटनी न किया जाये धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश दिक्षित ने कहा कि जनपद गोण्डा में बाल विकास परियोजनाओ में भ्रष्टाचार व्याप्त हैं और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियो से मासिक रिपोर्ट फीडिंग के नाम पर अवैध धन की वसूली की जा रही उसे तत्काल रोका नहीं गया तो हमारा संघ परियोजना बार बार धरना प्रदर्शन किया जायेगा।बैठक को मण्डल संरक्षक राजेश श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष प्रेम कुमारी यादव, जिला संयोजक संगम लाल,कमला सिंह, आशा सिंह,विजय लक्ष्मी,लाजवंती,राकेश कुमारी, उर्मिला,परवीन, सुशीला,अलका, पूनम पांडेय, मालती देवी आदि कार्यकत्रियो ने भाग लिया।_
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें