*कर्नलगंज क्षेत्र में विशालकाय अजगर ने हिरन को बनाया निवाला,ग्रामीणों में दहशत* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा
गोण्डा कर्नलगंज तहसील मुख्यालय कर्नलगंज अन्तर्गत गोंडा-लखनऊ राजमार्ग पर एक विशालकाय अजगर ने एक हिरन को पकड़कर उसे अपना निवाला बना लिया और उसके बाद मृत हिरन को बाहर उगल दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कोतवाली क्षेत्र कर्नलगंज के ग्राम पंचायत नारायनपुर मांझा की है। जानकारी के मुताबिक कर्नलगंज से लखनऊ जाने वाले हाईवे स्थित कटराघाट सरयू पुल के पास हाइवे से बरइन पुरवा जाने वाले सम्पर्क मार्ग पर मात्र कुछ कदमों की दूरी पर एक विशालकाय अजगर ने झाड़ी झंखाडियो में घूम रहे हिरन के बच्चे को पकड़कर निगल लिया। बताया जाता है कि अजगर ने शाम को हिरन के बच्चे को निगला और सुबह बाहर उगल दिया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अजगर की लम्बाई लगभग 15 फिट व वजन करीब एक कुन्तल से अधिक होने का अनुमान लगाते हुए बताया गया। उक्त संबंध में आजाद युवा विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष हर्षित सिंह सूर्यवंशी की सूचना पर पहुँचे वन दरोगा अजगर को लेकर चले गये। इस घटना को लेकर स्थानीय क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल दिखाई पड़ा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें