*पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय परामर्श दात्री समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने भारत सरकार के रेल मंत्री से सवारी गाड़ियों का किराया कम कराने एक्सप्रेस,सुपरफास्ट गाड़ी टिकट, रेलगाड़ियों के समय अनुसार सुविधा प्रदान किए जाने का किया आग्रह* *ब्यूरो मण्डल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया*



ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया /नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा

 _गोण्डा । पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने भारत सरकार के रेल मंत्री से सवारी गाडि़यों का किराया कम करने और एक्सप्रेस तथा सुपरफास्ट गाड़ी के रेल टिकट भी मौके पर रेल गाडि़यों के समयानुसार सुविधा प्रदान किये जाने का आग्रह किया है। 
रेलवे जोनल समन्वय समिति के राष्ट्रीय सहसंयोजक एवं पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव रेल राज्यमंत्री एवं चेयरमैन रेलवे बोर्ड सुमित शर्मा से आग्रह किया है कि देश भर में कोरोना के नाम पर रेलवे स्पेशल गाड़ी चला रहा है जिसका किराया बहुत ज्यादा है। पैंसेजर एवं एक्सप्रेस गाडि़यों का किराया लगभग एक समान कर दिया गया है। जहां पहले 30-40 किमी0 से पहले रेलवे का किराया 10 रू0 हुआ करता था अब 30 रूपये है। इसके अतिरिक्त एक्सप्रेस एवं सुपरफास्ट रेल गाड़ी में बिना आरक्षण अथवा बिना आनलाइन बुकिंग के यात्रा नहीं किया जा सकता है। एक ओर रेल किराया बहुत ज्यादा है ऊपर से जनरल टिकट खिड़की से नहीं मिलता है। इसके कारण दैनिक रेल यात्रियों, व्यापारियों, कर्मचारियों, छात्रों, युवाओं एवं महिलाओं  को पिछले डेढ वर्षों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किराया के दरों में वृद्धि के कारण रेल यात्रियों द्वारा बहुत ज्यादा रेल यात्रा न करने की स्थिति में रेलवे के बेण्डरांे एवं कुलियों समेत अन्य दैनिक मजदूरांे की स्थिति दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है। 
जेड0आर0यू0सी0सी0 मेम्बर एवं भाजपा नेता पंकज कुमार श्रीवास्तव ने रेलमंत्री,  रेल राज्यमंत्री एवं रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से कोविड स्पेशल के नाम पर रेलवे किराया कम करने, सभी एक्सप्रेस एवं सुपरफास्ट गाड़ी के टिकट रेलगाडि़यों के समयानुसार यात्रियो को दिये जाने समेत रेल यात्रियों, रेलवे से जुडे़ दैनिक कामगारों एवं रेल कर्मचारियो को दी जाने वाली सभी सुविधाएं बहाल करने की मांग की। 
दिनांक-03.08.2021
(पंकज कुमार श्रीवास्तव_ )

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*