*उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कल्याण सिंह जी के निधन पर शोक सभा का आयोजन* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया /संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा

 गोण्डा कर्नलगंज/हलधरमऊ स्थानीय तहसील क्षेत्र अन्तर्गत हिंदू युवा वाहिनी गोंडा परिवार के तत्वावधान में विकासखंड हलधर मऊ एवं नगर कर्नलगंज के पदाधिकारी/कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार दिनांक 29 अगस्त को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान/हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे श्रद्धेय कल्याण सिंह जी के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन विकासखंड कर्नलगंज के ब्लॉक परिसर स्थित सभागार में किया गया। जिसका आरंभ मुख्य रूप से जिला संगठन महामंत्री धनंजय मणि त्रिपाठी व जिला कोषाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सभी अतिथियों ने बाबू जी की स्मृतियों को याद करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी सरदार जोगिंदर सिंह जानी ने किया। इस मौके पर हलधरमऊ के ब्लॉक मन्त्री अजय कुमार श्रीवास्तव, विजय मिश्रा,ओमप्रकाश तिवारी, अभाविप के अनिरुद्ध तिवारी, राजन शुक्ला, अनिल गुप्ता,शनि गुप्ता, रजनीश पांडेय, अतुल सैनी, पवन शर्मा, बब्बन, अतुलेश, राजन गोस्वामी,रोशन सिंह सहित अनेकों कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*