*रेल परामर्शदाता ने यात्रियों की सुविधा के लिए महाप्रबंधक को दिया अनुरोध पत्र**महाप्रबंधक ने रेल यात्रियों व कर्मचारियों के हित में शीघ्र निर्णय लेने का दिया आश्वासन**ब्यूरो मंंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया /नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा

गोण्डा पूर्वोत्तर रेलवे के रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने गोण्डा जंक्शन के दौरे पर आए महाप्रबंधक को  रेल यात्रियों व रेल कर्मचारियों की सुविधा के लिए 15 सूत्रीय अनुरोध पत्र देकर जनहित में उस पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की  है।
 महाप्रबंधक को दिए गए अनुरोध पत्र में परामर्शदाता श्री श्रीवास्तव ने मांग किया है कि गोण्डा से इलाहाबाद तक नई ट्रेन व वाराणसी इंटरसिटी का संचालन पुन:शुरू किए जाने, रेल यात्रियों व व्यापारियों की सुविधा के लिए गोण्डा कचेहरी स्टेशन पर बाघ एक्सप्रेस , आम्रपाली का ठहराव सुनिश्चित करने , कचेहरी स्टेशन का नाम राजेंद्र नाथ लाहिडी करने, गोरखपुर से मैलानी ट्रेन का ठहराव महिबुल्लापुर बाघ एक्सप्रेस गोरखधाम व अमरनाथ का ठहराव मनकापुर जंक्शन पर करने लखनऊ से मैलानी तक इंटरसिटी ट्रेन चलाने गोमती नगर से आनन्द विहार तक चलने वाली डबल डेकर ट्रेन वाया सीतापुर से चलाने  मनकापुर में डायवर्जन लाइन का निर्माण  कराया जाए।  इसके अतिरिक्त अनुरोध पत्र में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में चलने वाले अवैध वेंडरों पर अंकुश लगाने व दैनिक रेल यात्रियों के लिए प्रत्येक मेल व एक्सप्रेस ट्रेन में अतिरिक्त लगाने व लखनऊ गोण्डा मेमो का संचालन अविलम्ब शुरू करने के साथ ही रेल कर्मचारियों के जर्जर आवासों का पुनर्निर्माण करने का भी मांग शामिल  है। 
     महाप्रबंधक से मुलाकात करने वालों में रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव के साथ रमन. श्रीवास्तव, श्रीवास्तव ,रवि यादव  , उमेश श्रीवास्तव, दिनेश ओझा, अर्जुन कश्यप , सूरज यादव व संतोष यादव शिष्ट मंडल में शामिल थे। महाप्रबंधक ने शिष्ट मंडल को आश्वस्त किया कि वे जनहित में यात्रियों की सुविधा के लिए निर्णय लेंगे।औ

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*