*रक्षा बंधन धूम धाम से मनाया गया**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा
गोण्डा मुख्यालय के जिले भर में बहन-भाई के प्यार का पर्व रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने अपने भाई के कलाई पर राखी बांध कर भाइयों की लंबी उम्र की ईश्वर से कामना की। भाईयों ने भी अपने बहनों की आजीवन रक्षा के संकल्प का वचन दिया।
पर्व को लेकर शहर में सुबह से ही लोगों की चहलकदमी रही। खासकर छोटे बच्चों में गजब का उत्साह दिखा। बाजार में भी लोगों की मिठाई की दुकानों पर भीड़ देखने मिला । कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के हटने की वजह से बहन-भाई के अटूट प्रेम के त्योहार में दूरियां खत्म होते दिखी। कुछ लोग अपने भाई को ऑनलाइन राखी भेजी है। वहीं करनैलगंज संवाददाता के अनुसार भाई बहना का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन बाजार व ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने सोशल डिस्टेंस का ख्याल नहीं रखा। राखी बांधने को लेकर बहनों और भाईयों में काफी उमंग देखा गया। बाजार की सभी प्रमुख सड़कें सुबह से शाम तक दिन भर गुलजार रही। साथ ही मिठाई की सभी दुकानें भी सजी रही। उक्त दुकानों पर ग्राहकों का अच्छा खासा भीड़ लगा रहा । साहब गंज में गीता कनौजिया ने अपने भाई राजेन्द्र प्रसाद कनौजिया को राखी बांदी व मिठाई खिला कर खुशी मानाई।
वहीं रानी पुरवा जानकी नगर क्षेत्र में भी कोरोना महामारी के ख़ौफ़ के बीच रक्षा बंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,बहन खुशबू कनौजिया ने अपने भाई शिव कुमार कनौजिया व किशन कुमार कनौजिया को राखी बांध कर मिठाई खुलाकर खुशी मनाई बहन के अटूट पर्व राखी के बांधने के लेकर अहले सुबह से ही बहनें राखी और मिठाई के लिए आने लगी। वहीं आर्य नगर में भी भाई बहन का अटूट प्यार का पर्व रक्षा बंधन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। सुबह साढ़े सात बजे शुभ मुहूर्त में बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध कर उन्हें मिठाईयां खिलाई और ईश्वर से अपने भाइयों की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना की
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें