*सद्भभावना चौकी प्रभारी पर लगा नाबालिग के उत्पीड़न का आरोप,पीड़ित परिवार ने लगाई पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार । न्याय ना मिलने पर दी आमरण अनशन की चेतवानी**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/जिला क्राइम संवाददाता शिव कुमार द्धिवेदी गोण्डा*

ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/जिला क्राइम संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा

गोंडा ,कोतवाली नगर छेत्र में चौकी प्रभारी नागेश्वर पटेल और सिपाही नरेंद्र पर नाबालिक बालक के उत्पीड़न और उसकी मां को गाली गुप्ता देकर चौकी से अपमानित करके  भगाने का आरोप लगा है,पीड़ित के पिता ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है और तीन दिन के भीतर न्याय ना मिलने पर पूरा परिवार जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन पर बैठेगा।पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में अवधेश तिवारी पुत्र अनिल तिवारी निवासी जय जय राम पुरवा पूरे शिवा बख्तावर थाना कोतवाली नगर ने बताया कि 26 जुलाई को उनका पड़ोसी से जमीनी विवाद था जिसकी तहरीर देने उसकी पत्नी और नाबालिग बेटा ऋषभ चौकी पर गया था जहां पर चौकी प्रभारी द्वारा तहरीर ना लेकर उनकी पत्नी और नाबालिग लड़के को बैठा लिया ,दो घंटे बाद उनकी पत्नी को भद्दी भद्दी गालियां देकर अपमानित कर चौकी से भगा दिया और उसके नाबालिग बेटे को अपने हवस का शिकार बनाने की नियत से मिथ्या चौकी का वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए रात्रि 1 बजे तक बैठाए रखा,तमाम सिफारिसो के बाद रात्रि लगभग 1.30 बजे नगर कोतवाल द्वारा कोतवाली से छोड़ दिया गया।इतना सब कुछ होने के बाद भी चौकी प्रभारी का मन नहीं भरा तो उन्होंने 27 जुलाई को अपने सिपाही नरेंद्र के सहयोग से अपराधिक प्रवृत्ति के लोगो को शराब पिलाकर प्राथी को मां बहन की भद्दी गालियां दिलवाई और फिरौती की मांग कराई गई जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग वादी के पास है
 फोन पर गाली और फिरौती की मांग पर प्रार्थी द्वारा 112 पर सूचना दी गई 112 मौके पर आरोपियों को पकड़ने पहुंची तो नरेंद्र सिपाही भी वहा पहुंच गए और 112 वालो से कहा कि ये कट्टा लगाए है इसको हम सुबह पकड़ते है,लेकिन तब से आज तक आरोपियों खुलेआम घूम रहे है उन पर चौकी प्रभारी और नरेंद्र सिपाही का संरच्छन प्राप्त है,वादी ने बताया की उसको आशंका है की चौकी प्रभारी नागेश्वर पटेल मुझे और मेरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसा सकते है ,वादी ने कहा यदि तीन दिन के अंदर आरोपियों को पकड़ा नहीं गया और चौकी प्रभारी का स्थानांतरण    /निलंबन तीन दिन के अंदर नहीं हुआ तो वादी ,उसकी पत्नी और नाबालिक बेटा जिलाधिकारी कार्यालय पर आमरण अनशन पर बैठने को बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी,अब देखना यह है की हमारे तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक दरोगा के विरुद्ध कोई करवाई करेंगे या भ्रष्ट और आचरण हीन चौकी प्रभारी को एक और अभयदान प्रदान करेंगे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*