*स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को नमन**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा

1-उत्तराखंड सरकार के तर्ज पर उ० प्र० सेनानी परिजनों को सुविधा हेतु ज्ञापन 
2-प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रदूत महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती को भारत रत्न एवं राष्ट्र संत की उपाधि की मांग
गोंडा राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के 75 वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन के मंडल प्रभारी एवं जिला आर्य प्रतिनिधि सभा गोंडा प्रधान शास्त्री विनोद आर्य ने सेनानी कार्यालय महाशय छोटेलाल हाता पर प्रातः ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामना देते हुए कहा हम लोगों को शहीदों के बलिदान को नहीं भुलना चाहिए अंग्रेजों द्वारा कितनी यातनाएं सहने एवं अपने प्राणों की आहुति देने के उपरांत यह आजादी 15 अगस्त 1947 को प्राप्त हुई जिसमें आर्य समाज की अहम भूमिका रही है 1857 के स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रदूत राष्ट्र संत युग प्रवर्तक महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती के अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश को पढ़कर ही अनेकों युवाओं ने राष्ट्र की बलिवेदी पर अपने प्राणों की आहुति दी
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री उ० प्र०शासन को उत्तराखंड सरकार के तर्ज पर सेनानी उत्तराधिकारी परिजनों को भी लाभान्वित करना चाहिए इस आशय का ज्ञापन दिया और महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की गई, बच्चों द्वारा राष्ट्रभक्ति गीतों संस्कृत आयोजन हुआ स्वतंत्रता के 75 वीं वर्षगांठ पर  देश के प्रधानमंत्री मा० नरेंद्र मोदी एवं उ०प्र० ओजस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा (अमृत महोत्सव) के आयोजन सेनानी एवं सेनानी परिजनों को सम्मान के आयोजन की सराहना की कार्यक्रम का संचालन दीपक श्री० सचिव क्राइम इनफार्मेशन मुख्य अतिथि इ०सत्यदेव शुक्ला, सी आई वी राष्ट्रीय महासचिव डॉ बी बी मिश्र उ०प्र० उद्योगव्यापार मंडल जितेंद्र कृष्ण, सोम प्रकाश आर्य डा०रमेश मौर्य, राकेश तिवारी, धर्मेंद्र कुमार, शाहिदा खातून सत्य प्रकाश आर्य महेश मौर्य पवन शुक्ला, शिवम एडो० इं० सत्यम ने सभा को संबोधित किया।
इस अवसर पर 04 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सदस्य क्रमशा राम सरन गुप्त, दिनेश चंद्र, विनोद आर्य, कैलाश नाथ गुप्त को क्रांतिकारियों की प्रेरणा स्रोत ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश की प्रति एवं वैदिक पटुका भेंट कर सम्मानित किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*