*परसपुर में जेई - एसडीओ सरकार की मंशा पर फेर रहा पानी**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/क्राइम संवाददाता शिव कुमार द्धिवेदी गोण्डा*



ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/क्राइम संवाददाता शिव कुमार द्धिवेदी गोण्डा

गोण्डा परसपुर  नगर पंचायत के राजपुर मोहल्ले में मंगलवार की रात तकरीबन दस बजे इंडियन बैंक के समीप लगा विद्युत विभाग का 400 केवीए का ट्रांसफार्मर अचानक जल गया। जिससे चलते तकरीबन हजारों उपभोक्ताओं को अंधेरे में रात काटनी पड़ी। लापरवाही के चलते मंगलवार को जला ट्रांसफार्मर बुधवार देर रात तक बदला जा सका, जिसके बाद आपूर्ति बहाल हुई। आए दिन बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। विकास मंच के संयोजक डॉ एके सिंह ने बदहाल बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कराए जाने की मांग डीएम को पत्र भेजकर की है।

संयोजक डॉ अरुण कुमार सिंह ने जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही को प्रेषित पत्र में कहा है कि स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर जेई व एसडीओ की उपस्थिति केवल कागजों में ही रहती हैं। आपात कालीन स्थिति में इन अधिकारियों का फोन भी नहीं उठता। इनकी सिथिलता के चलते अवैध कटियां कनेक्शन की भरमार है। जिससे आए दिन कस्बे के सभी मार्ग पर तार टूट कर गिर जाया करते हैं। इसके अलावा क्षमता से अधिक लोड पड़ने की वजह से अक्सर ट्रांसफार्मर भी जल जया करता है। वहीं राजस्व वसूली के नाम पर रसूख दारो को छोड़कर कम बकाया दारों के कनेक्शन काटे जा रहे है। वहीं उपभोक्ताओं के इस सवाल पर जेई व एसडीओ द्वारा यह कनेक्शन धारकों को बताया जाता है कि यह सब योगी से पूछो वहीं से यह आदेश लागू है। यह तो केवल सरकार को बदनाम करने की साज़िश से इंकार नहीं किया जा सकता। इसी तरह गुरुवार को भी पांच बजे शाम से बिजली गुल होने के बाद रात्रि ग्यारह बजे आपूर्ति बहाल हुई। इसी बीच अधिकारियों का फोन स्विच ऑफ रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*