*गोण्डा में श्रम विभाग द्धारा चौक क्षेत्र में बाल श्रम निषेध जागरूकताअभियान संचालित**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा

गोण्डा देवीपाटन मुख्यालय मेंआज दिनांक 10.08.2021 को जनपद गोंडा में श्रम विभाग गोंडा द्वारा चौक क्षेत्र में बाल श्रम निषेध जागरूकता अभियान संचालित किया गया जिसके अंतर्गत अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल गोंडा के सौजन्य से बाल श्रम मुक्त प्रतिष्ठान का स्टीकर विभिन्न प्रतिष्ठानों पर चस्पा करके उन प्रतिष्ठानों को बालश्रम मुक्त प्रतिष्ठान घोषित किया गया। बाल श्रम मुक्त प्रतिष्ठान का स्टीकर चौक  बाजार की दुकानों पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार  मंडल, श्रम विभाग, पुलिस विभाग, चाइल्डलाइन गोंडा के सहयोग से लगवाया गया और प्रतिष्ठान मालिकों को बाल श्रम कराने से होने वाली कानूनी कार्रवाई के बारे में जागरूक किया गया।श्रम प्रवर्तन अधिकारी योगेश दीक्षित ने बताया कि बाल श्रम कराना कानूनन जुर्म है शासन के निर्देशानुसार श्रम विभाग पुलिस विभाग व चाइल्ड लाइन द्वारा समन्वय स्थापित करते हुए अभियान चलाया जा रहा है  श्रम प्रवर्तन अधिकारी विजय शंकर तिवारी  ने बताया कि बाल श्रम निषेध व नियमन  अधिनियम 1986 के अंतर्गत किसी भी प्रतिष्ठित पर 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से कार्य कराना अपराध है इसे हम सबको मिलकर समाप्त करना चाहीये
चाइल्डलाइन समन्वयक आशीष मिश्रा ने बच्चो की सहायता के लिए चलाई जा रही हेल्पलाइन नंबर 1098 की जागरूकता प्रतिष्ठानों के मालिकों को दी। नया सवेरा श्रम विभाग के टीआर पी चंद्रेश यादव ने दुकानदारों को जागरूक करते हुए यह कहा गया कि आप लोग बाल मजदूरी मत करवाएं, बच्चे देश का भविष्य है इनके भविष्य से खिलवाड़ मत करे। इस अभियान के दौरान अखिल भारतीय उद्योग  व्यापार मंडल  नगर अध्यक्ष भूपेंद्र आर्य  जिला महामंत्री हामिद अली राईनी, राजेंद्र सिंह तथा बाल कल्याण अधिकारी कोतवाली  नगर  उपनिरीक्षक सर्वजीत गुप्ता एएचटीयू प्रभारी उपनिरीक्षक देवंन्द्र प्रसाद तिवारी व नूर मोहम्मह आदि लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*