*गोंडा बाल श्रम सर्वे में चिन्हित बच्चों के विद्यालय में नामांकन हेतु बैठक**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/ प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*





ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा

देवीपाटन मंडल मुख्यालय से लगभग 20/किलोमीटर की दूरी पर आज दिनांक 02.08.2021 को श्रम विभाग गोंडा द्वारा कराए गए बाल श्रम सर्वे में चिन्हित बच्चों के नामांकन हेतु खंड शिक्षा अधिकारी कटरा बाजार गोंडा कार्यालय के सभागार में खंड कटरा बाजार के 26 ग्राम पंचायत के उच्च प्राथमिक और प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक खंड शिक्षा अधिकारी अनिल झा द्वारा आहूत की गयी । बैठक की अध्यक्षता श्रम विभाग के श्रम प्रवर्तन अधिकारी योगेश दीक्षित द्वारा की गई। बैठक की शुरुवात ब्लॉक प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष राम चंद्र तिवारी द्वारा बैठक में उपस्थित लोगो का स्वागत करते हुआ बैठक के एजेंडे से अवगत कराया  गया। बैठक में बाल श्रम सर्वे में चिन्हित बच्चों की सूची नामांकन हेतु उपस्थित प्रधानाध्यापकों को देते हुये चंद्रेश यादव टीआरपी नया सवेरा श्रम विभाग के द्वारा बताया गया की चिन्हित बच्चों के विद्यालय में नामांकन के बाद उनके माता-पिता जो निर्माण श्रमिक हों उनका श्रम विभाग में पंजीयन कराया जाएगा जिससे बच्चों को श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही शिक्षा से जुड़ी संत रविदास शिक्षा सहायता योजना और मेधावी छात्र पुरस्कार योजना और बाल श्रमिक विद्या योजना से लाभान्वित किया जा सके। श्रम प्रवर्तन अधिकारी योगेश दीक्षित द्वारा श्रम विभाग पंजीकृत श्रमिक को अन्य 11 तरह की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए श्रम विभाग द्वारा बनाए जा रहे अटल आवासीय विद्यालय के बारे जानकारी देते हुये बताया गया कि श्रम विभाग के इस आवासीय विद्यालय में केवल श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चे, बाल श्रमिक विद्या योजना में चिन्हित बच्चे और अनाथ बच्चो का ही नामांकन किया जायेगा। जिससे  बच्चे अपनी पढ़ाई निरंतर जारी रख सके और ग्राम पंचायत को बाल श्रम मुक्त कराया जा सके। बैठक में श्रम प्रवर्तन अधिकारी विजय शंकर तिवारी द्वारा बाल श्रम करवाने पर होने वाली कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी और श्रम विभाग द्वारा बाजारों में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की भी जानकारी दी। विजय शंकर तिवारी जी द्वारा असंगठित क्षेत्र के कामगारों के पंजीयन तथा पंजीयन के उपरांत होने वाले लाभ की जानकारी भी दी गई जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बच्चे जो निर्माण श्रमिक परिवार अथवा असंगठित कामगार परिवार के हो उनको आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके जिससे बच्चे अपनी शिक्षा निरंतर जारी रख सकें। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से रवि कुमार तिवारी और शरद मिश्रा साथ 26 ग्राम पंचायत के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और श्रम विभाग से कुशाग्र चौधरी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*