*9 अगस्त क्रांति दिवस पर भारत बचाओ दिवस मनाया मजदूर व किसान धरना प्रदर्शन करके जिला अधिकारी द्धारा राषट्रपति को भेजा गया ज्ञापन **ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा
केंद्रीय श्रम संगठनों एवं ट्रेड यूनियनों कर्मचारियों व फेडरेशनों के संयुक्त आवाहन पर दिनांक 9 अगस्त 2021 को पूरे देश में *भारत बचाओ दिवस* के रूप में मनाने का आह्वान किया गया है। गोंडा में भी साथियों ने आपस में विचार विमर्ष कर किसान मजदूर संघर्ष समन्वय समिति गोंडा के संयोजन समिति में दिनांक 9 अगस्त 2021 दिन सोमवार को सुबह 11 बजे से अपरांह 3 बजे तक गोंडा कचेहरी टिन शेड में धरना प्रदर्शन कर जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधान मंत्री भारत सरकार को संबोधित मांग पत्र भी देने का निर्णय लिया गया है।
संयोजन समिति में सीआईटीयू राज्य कमेटी सदस्य कामरेड कौशलेंद्र पांडेय ने सभी ट्रेड यूनियनों कर्मचारियों व फेडरेशनों किसानों से आवहान किया कि समय पर अपने अपने बैनर व झंडे के साथ धरना प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर आंदोलन को सफल बनायें
मांग पत्र में :
1- मजदूर विरोधी श्रम संहिताओं और जन विरोधी कृषि कानूनों और बिजली संशोधन विधेयक विधेयक को रद्द किया जाये।
2 - रोजगार खत्म होने और आजीविका के मुद्दों पर ध्यान दें, अधिक रोजगार सृजित करें, तालाबंदी के दौरान या अन्यथा उद्योगों / सेवाओं / प्रतिष्ठानों में छंटनी और वेतन कटौती पर प्रतिबंध लागू करें। सरकारी विभागों में रिक्त स्वीकृत पदों की पूर्ति करें , प्रतिवर्ष 3% लाइव रिक्त पद का समर्पण बंद करें, सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र में नए पदों के सृजन पर प्रतिबंध के आदेश को वापस लें।
3 - मनरेगा पर बजट बढाएं, काम के दिन और पारिश्रमिक बढ़ाएं।
4 - शहरी रोजगार गारंटी योजना लागू करें। काम के अधिकार को मौलिक अधिकार के रूप में संविधान में शामिल किया जाये।
5 - सभी गैर आयकर भुगतान करने वाले परिवारों के लिए प्रति माह 7500 /00 रुपये का नकद हस्तांतरण सुनिश्चत करें।
6 - अगले 6 महीने प्रति व्यक्ति प्रति माह 10 किलो मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध हो।
7 - स्वास्थ्य पर बजट में वृद्धि, सभी स्तरों पर सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली का सुदृढ़ीकरण तथा सुनिश्चत करें कि गैर - कोविड रोगियों को सरकारी अस्पतालों में प्रभावी उपचार मिले।
8 - सभी को मुफ्त टीका सुनिश्चत करें। प्रो कारपोरेट टीकाकरण नीति को खत्म करें।
9 - सभी स्वास्थ्य और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और आशा और आंगनवाड़ी कर्मचारियों सहित महामारी - प्रबंधन कार्य में लगे सभी लोगों के लिए व्यापक बीमा कवरेज के साथ सुरक्षात्मक गियर, उपकरण आदि की उपलब्धता सुनिश्चत करें।
10 - सार्वजनिक उपक्रमों और सरकारी विभागों के निजीकरण और विनिवेश को रोकें।
11 - कठोर आवश्यक रक्षा सेवा अध्यादेश ( ईडीएसओ) को वापस लें।
12 - आवश्यक वस्तुओं , पेट्रोल - डीजल और गैस आदि की कीमतों में भारी वृद्धि को वापस लें।
13 - 43 वें, 44 वें और 45 वें आईएलसी ( इंडियन लेबर कांफरेंस) के निर्णयों को लागू करने के लिए योजना श्रमिकों को, श्रमिक का दर्जा और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करें।
14 - आईएलओ सम्मेलनों 87 , 98 , 109 आदि की पुष्टि करें।
सभी आंदोलनकारी साथियों से अनुरोध है कि कोविड19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मास्क पहनना, शारीरिक दूरी बनाये रखने का अनुरोध किया गया है।
सत्य नारायण तिवारी प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष एटक,
कौशलेंद्र पांडेय सीआईटीयू राज्य कमेटी सदस्य उत्तर प्रदेश
मीनाक्षी खरे प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष / राज्य कमेटी सदस्य सीआईटीयू उत्तर प्रदेश
ईश्वर शरण शुक्ल पूर्वांचल चीनी मिल कर्मचारी यूनियन /राज्य कमेटी सदस्य एटक कामरेंड सुरेश कनौजिया मंडल अध्यक्ष देवीपाटन गोण्डा उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण श्रमिक यूनियन, कामरेंड राधेश्याम कनौजिया, कामरेंड शिव कुमार कनौजिया, कामरेंड घंनशयाम भारती, ओम प्रकाश, यूपीएमएसआरए से विनीत तिवारी आदि को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें