*75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आईजी डा0 राकेश सिंह द्वारा शिविर कार्यालय में किया गया ध्वजारोहण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा
75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिविर कार्यालय गोण्डा में पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा डा0 राकेश सिंह द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी | गार्ड डयूटी व शिविर कार्यालय में कार्यरत पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा भी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी | आईजी डा0 राकेश सिंह द्वारा अपने सम्बोधन में देश को आजादी दिलाने वाले योद्धाओं की वीर गाथाओं पर प्रकाश डाला गया तथा पुलिसकर्मियो से दिये गये कर्तव्यों का जिम्मेदारियों के साथ पालन करने की बात कही गयी |
ध्वजारोहण कार्यक्रम के उपरान्त पुलिस आईजी डा0 राकेश सिंह द्वारा जनपद गोण्डा के पुलिस अधिकारियो / कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक के प्रशंसा चिन्ह रजत व मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया | इन पुलिसकर्मियों द्वारा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी व मेहनत के साथ पालन किया गया, जिसके फलस्वरुप उन्हे यह सम्मान दिया गया | आईजी डा0 राकेश सिंह द्वारा सभी पुलिसकर्मियो को मिष्ठान खिलाकर उन्हे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गयीं एवं भविष्य में भी मेहनत व लगन के साथ कर्तव्यों का पालन करने की सलाह दी गयी |
*आईजी डा0 राकेश सिंह द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर आलोक राव, प्रभारी निरीक्षक थाना को0 दे0 संतोष तिवारी, प्रभारी निरीक्षक थाना परसपुर सुधीर कुमार सिंह जनपद गोण्डा, निरीक्षक कृष्ण कुमार राणा, मु0आ0 गोरखनाथ आईजी कार्यालय गोण्डा, आरक्षी आदित्य पाल, आरक्षी हृदय नरायण दीक्षित,आरक्षी अमितेष एस0ओ0जी व सर्विलांस टीम गोण्डा को सम्मानित किया गया |*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें