*थानाध्यक्ष कटराबाजार पर दुष्कर्म आरोपी को संरक्षण देने का आरोप,डीआईजी से हुई शिकायत* *एक माह बीतने के बाद भी दुष्कर्म पीड़िता का 164 के तहत बयान ना होने से खुलेआम घूम रहा है आरोपी*


  ब्यूरो मंंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोण्डा                                                                                                          *कर्नलगंज/कटरा बाजार गोंडा।सूबे में जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा मिशन शक्ति जैसी अनेकों योजनाएं संचालित कर महिला अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु दावे किये जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उनके निर्देशों को ठेंगा दिखाते हुए दुष्कर्म जैसे जघन्यतम शर्मनाक घटना को करने से दबंग अपराधी प्रवृत्ति के लोग बाज नहीं आ रहे हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण थाना कटरा बाजार के अंतर्गत एक ग्राम में सामने आया है जो चर्चा मे है। उक्त मामले में खुद को काफी तेज तर्रार कहलाने वाले थानाध्यक्ष बृजेश पांडे पर बलात्कार के आरोपियों को संरक्षण देने और उनकी गिरफ्तारी ना कर दबंग अपराधियों को बढ़ावा देने का आरोप है।जिसमे थाने की पुलिस का या तो अपराधियों पर अंकुश नही है अथवा उनके सामने नतमस्तक साबित हो रही है। जिससे बलात्कार के आरोपी खुलेआम बेखौफ घूमते हुऐ पीड़ित परिवार को सुलह समझौता करने हेतु जरा धमकाकर दबाव बनाते हुए जान से मार डालने की धमकी दे रहे हैं।जबकि बेहद शर्मनाक स्थिति यह है दुष्कर्म पीड़िता घटना के बाद करीब 1 माह से थाने के चक्कर लगा रही है और बेपरवाह निरंकुश कटरा बाजार थाने की पुलिस द्वारा उसको 164 का बयान कराने को न्यायालय नहीं भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला थाना कटरा बाजार के एक गांव का है,यहां की निवासिनी एक दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस उपमहा निरीक्षक के चौखट पर दस्तक देकर अर्जी पेश करके न्याय की गुहार लगाई है। जिसमें स्थानीय थाना कटरा बाजार के प्रभारी निरीक्षक बृजेश पांडे की आरोपियों से सांठगांठ व थाने की पुलिस का संरक्षण प्राप्त होने का आरोप लगाया गया है।पीड़िता ने बताया कि दिनांक 06/7/2021 को डीआईजी के आदेश पर थाना कटरा बाजार में काफी मशक्कत के बाद बलात्कार समेत मारपीट का मुकदमा पंजीकृत हुआ था जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक थाना कटराबाजार कर रहे हैं।पीड़िता ने डीआईजी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि मुकदमा पंजीकृत हुए लगभग एक माह बीत रहे हैं लेकिन अभी तक ना तो आरोपी की गिरफ्तारी हुई है और ना ही पीड़िता का 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया है। जिससे आरोपी अभियुक्त का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है और पीड़िता के परिजनों का रास्ता रोककर मामले में सुलह समझौता करने का जबरन दबाव बनाया जा रहा है और ना मानने पर जान से मार देने की धमकी दी जा रही है।पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि मुकदमें की विवेचना कर रहे प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा बाजार बृजेश पांडे आरोपियों से मिले हुए हैं इसीलिए अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं की गई है।जिससे न्याय हित में किसी अन्य सक्षम पुलिस अधिकारी से विवेचना कराए जाने और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग की है ताकि आरोपी अभियुक्त को सख्त सजा मिल सके एवं पीड़िता को न्याय मिल सके। मालूम हो कि थानाध्यक्ष कटराबाजार का यह पहला मामला नही है इसके पूर्व भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुकें है। जिससे कटराबाजार पुलिस आये दिन आरोपों से घिरने के साथ विवादों में रह चुकी है जो अपने कारनामों से बाज नहीं आ रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*