*-11अगस्त2021को फैक्ट्री के मेंंन गेट पर आमसभा की हुई बैठक**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोण्डा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोण्डा

आज दिनांक 11 अगस्त 2021 को फैक्ट्री के मुख्य गेट पर आमसभा की बैठक कर समझौते की सभी कर्मचारियों को जानकारी दिया गया।  जिसके बाद कर्मचारियों में बहुत ही उत्साह देखने को मिला एवं सभी कर्मचारी इस फैसले से खुश है। अम्बुजा सीमेंट वर्कर्स यूनियन (एटक) और अम्बुजा सीमेंट प्रबंधन के बीच दिनांक 10 अगस्त 2021 को सहायक श्रमायुक्त केंद्रीय के समक्ष जालंधर के कार्यालय में कर्मचारियों के लम्बे संघर्ष के बाद समझौता संपन्न हुआ।  यह समझौता जुलाई 2020 से जून 2024 तक चार वर्ष का हुआ है इस समझौते के तहत फैक्ट्री में कार्यरत सभी कर्मचारियों स्थाई एवं ठेकेदार के कर्मचारी शामिल है। इस समझौते के तहत चार वर्षों में स्थाई एवं पैकिंग कर्मचारियों को 12396 रूपए एवं प्रत्येक वर्ष 3099 रूपए, मैनपावर सप्लाई ठेकेदार कर्मचारियों को 11444 रूपए प्रत्येक वर्ष 2861 रूपए एवं एस० ओ० आर० ठेकेदार के कर्मचारियों को 6284 एवं प्रत्येक वर्ष 1571 रूपए का लाभ मिलेगा एवं पिछले एक वर्ष एक महीने का एरियर का भुगतान दिवाली से पहले कंपनी करेगी। इसके अलावा 26 दिन की हाजिरी ठेकेदार कर्मचारियों को जिनको नहीं मिलता है उनको दिवाली 2021 तक 26 दिन की हाजिरी प्रत्येक महीने में मिलनी शुरू हो जाएगी। मैनपावर सप्लाई से जिन दस कर्मचारियों को एस० ओ० आर० ठेकेदारी अधीन किया गया था उनको एवं उनके अलावे पाँच और कुल पंद्रह कर्मचारियों को मैनपावर सप्लाई ठेकेदार अधीन सभी सुविधाए मिलेगी। इस समझौते को सफल बनाने के लिए यूनियन सभी संघर्षशील साथियों, जिला एटक रूपनगर एवं पत्रकार बंधुओं जिन्होंने कर्मचारियों की मांगों को प्रमुखता से अपनी अखबार में जगह प्रदान किया उसके लिए धन्यवाद करती है।
इस मौके राजकुमार तिवारी, दुर्गेश कुमार, बृजमोहन सिंह, पचू राम, बलबिंदर राम, भजन सिंह, अनिल कुमार एवं रणधीर सिंह ने भी कर्मचारियों को सम्बोधित किया एवं समझौते को सफल बनाने में इन्होने प्रमख किरदार निभाया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*