*प्रदेश के मा0 अध्यक्ष/राज्यमंत्री, श्रम कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश ने की योजनाओं की गहन समीक्षा* *भारत रत्न स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी जी की तीसरी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया ग़ोंड़ा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा
देवी पाटन मुख्यालय के सर्किट हाउस पर प्रदेश के मा0अध्यक्ष/राज्यमंत्री श्रम कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश पं0 सुनील भराला ने आज जनपद गोंडा में अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत सर्किट हाउस गोंडा में भारत रत्न मा0 अटल बिहारी वाजपेयी जी की तीसरी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा श्रम विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा की।
माननीय मंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा श्रम विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ हर पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना हमरा प्रथम कर्तव्य है। श्रम कल्याण / श्रम विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से भी यही अपेक्षा है कि योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी पंजीकृत श्रमिक का बच्चा जिले स्तर पर खेलता है तो उस बच्चे को श्रम विभाग द्वारा ₹10000 रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा और यदि प्रदेश स्तर पर खेलता है तो उसको ₹25000 रूपये का पुरस्कार व राष्ट्रीय स्तर पर यदि खेलता है तो ₹50000 रुपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विदेश जाकर खेलने पर उसको ₹100000 रूपये का पुरस्कार श्रम विभाग द्वारा दिया जाएगा।
मा० मंत्री जी द्वारा
गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार राशि योजना के अंतर्गत जनपद गोंडा के 17 तथा जनपद बलरामपुर के 7 श्रमिकों को इस योजना का स्वीकृति प्रमाण पत्र दिया गया। जनपद बहराइच में राजा हरिश्चंद्र मृतक योजना के अंतर्गत 1 श्रमिक को स्वीकृति प्रमाण पत्र दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी, उप श्रमायुक्त देवीपाटन मंडल श्रीमती रचना केसरवानी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री योगेश दीक्षित, प्रधान सहायक श्री विकास चन्द्र दुबे, जनपद बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती के सहायक श्रमायुक्त, जनपद गोण्डा के जिला उपाध्यक्ष श्री दीपक अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें