*छोटे बड़े का भेदभाव मिटाकर कार्य करे पत्रकार**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*

 





ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा

आज कानपुर देहात प्रेस क्लब की एक बैठक कानपुर कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें ऑल जर्नलिस्ट प्रेस काउंसिल ने भी हिस्सेदारी निभाई। दोनो संगठनों ने मिलकर पत्रकार हितों के लिए संघर्ष करने का शपथ लिया। बैठक में ही एक पत्रकार साथी की शिकायत पर गोविंद नगर थाना घेरकर उसकी रिपोर्ट दर्ज कराई।
बैठक में पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होकर आवाज़ उठाने का मुद्दा भी अहम रहा। 
कानपुर देहात प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री एडवोकेट योगेन्द्र अग्निहोत्री ने सभी पत्रकार साथियों से छोटे पत्रकार बड़े पत्रकार का भेदभाव मिटाकर कार्य करने को कहा तो वही ऑल जर्नलिस्ट प्रेस काउंसिल के लंकेश विश्वकर्मा ने कहा संगठन ही शक्ति है। और एकता ही हमारी पहचान है। हम सब एक मंच पर रहकर सभी पत्रकार साथियों के सुख दुख में सदैव खड़े रहेंगे। सभी भेदभाव मिटाकर कार्य करेंगे। वही नीरज तिवारी ने पत्रकारों को संबोधित किया। फील्ड में कैसे पत्रकारिता करनी है। उसके गुण दोष पर प्रकाश डाला। इसी तरह संगठन के अन्य पदाधिकारीयो ने भी अपनी अपनी बात रखी।
बैठक में समस्त पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*