*श्रवण मास ईश्वर भक्ति का सुअवसर - आचार्य सुरेश वैदिक प्रवक्ता**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा

25 जुलाई 2021 जिला आर्य प्रतिनिधि सभा गोंडा के तत्वाधान में आर्य समाज बड़गांव स्वतंत्रता सेनानी महाशय छोटेलाल हाता गोंडा में श्रवण मास के प्रथम दिवस पर प्रातः 9बजे आर्य जगत के सुप्रसिद्ध विद्वान आचार्य सुरेश वैदिक प्रवक्ता के ब्रह्मतत्व में सभा प्रधान शास्त्री विनोद आर्य सपत्नी के यज्ञमानत्व ऋषि परंपरा के अनुसार आचार्य सुरेश वैदिक प्रवक्ता ने चारों वेदों के मंत्रों से भव्य देवयज्ञ कराया जिसमें समाज में व्याप्त वैश्विक महामारी नाशक वनस्पतियो से राष्ट्र रक्षा हेतु विभिन्न संगठनों से आए हुए लोगों ने आहुतियां दिलाकर समाज व राष्ट्र को निरोग रखने हेतु यज्ञ करायाऔर हर घर में यज्ञ करने हेतु प्रेरित करते हुए संकल्प दिलाया और श्रवण मास के महत्व को बताते हुए कहा कि सदियों पूर्व आर्य समाज के संस्थापक महर्षि देव दयानंद ने इसी मास में विशेषकर रक्षाबंधन से कृष्ण जन्माष्टमी तक देश व विदेश के सभी आर्य समाज संस्थाओं में श्रावणी पर्व मनाने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर सभा प्रधान शास्त्री विनोद आर्य अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि यह श्रावण मास मे वर्षा ऋतु की वजह से किसान व्यापारी आदि का कार्य शिथिल होने की वजह से पर्याप्त समय होने के कारण ईश्वर भक्ति पठन-पाठन का कार्य सुचारू रूप से होता है इसलिए ऋषि महर्षियों ने इस मास की महत्वता बताते हुऐ सदुपयोग की प्रेरणा दी है संगठन के अशोक कुमार रस्तोगी प्रधान कौड़िया, सूरज कुमार गुप्त, बीना गुप्ता प्रदीप आर्य, अमर दीक्षित,राधिका गुप्ता,धर्मेंद्र कुमार, इ०सत्यम,इ० प्रज्ञा, शिवम एडो० मनोहर लाल खत्री, अरविंद सक्सैना, कौशल माथुर, सीआईवी राष्ट्रीय महासचिव डॉ०बी बी मिश्र, तृप्ति आर्य, कौशल माथुर, अध्ययन सिंह, भानुमति, शिवप्रसाद, शिशांक, पवन शुक्ला आदि प्रमुख लोगों ने यज्ञ में आहुति देकर यश के भागी बने इस करोना कॉल ने मानव मात्र को जीवन जीने जीने की कला सिखाया है सभा का संचालन मंत्री जनार्दन पाठक ने किया और शास्त्री विनोद आर्य समाज व राष्ट्र में व्याप्त महामारी करोना से बचाव हेतु मास्क वितरित किया और सरकार द्वारा राष्ट्र जन रक्षा हेतु कोवैक्सीन व कोविड शील्ड वैक्सीन टीकाकरण में बढ़-चढ़कर भाग लेने हेतु प्रेरित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*