*सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में चला अभियान, वाहनों में काली फिल्म लगाकर चलने वालो का हुआ चालानः-**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया /नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा
गोण्डा मुख्यालय में दिनांक 22.07.2021 से चलाये जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत आज दिनांक 24.07.2021 को जनपद के समस्त थानों द्वारा विभिन्न स्थानों पर सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया जिसमें लोगो को सड़क दुर्घटनाओं के कारण एवं बचाव की जानकारी दी गयी। जिसमें दो पहिया वाहन पर हेल्मेट लगाकर चलने, निर्धारित स्पीड में ही वाहन चलाने, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगाकर चलने के बारे में बताया गया साथ ही चार पहिया वाहनों में काली फिल्म लगाकर चलने वालो का चालान भी कराया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें