*फुलचंद यादव: उ. प़. खेत मजदूर यूनियन२२, कैसरबाग _ लखनऊ२६ जुलाई २०२१ के धरना/प़दर्शन के लिए ज्ञापन**सेवा में,महामहिम राष्ट्रपतिभारत _ नई दिल्लीद्वारा _श्रीमानजिलाधिकारीजिला ______________महोदय*, *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*
*ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा
भारतीय खेत मजदूर यूनियन, अखिल भारतीय खेतिहर कामगार यूनियन, अखिल भारतीय खेतिहर एवं ग़ामीण मजदूर एसोसिएशन, अखिल भारतीय संयुक्त किसान सभा, अखिल भारतीय अग़गामी कृषि श्रमिक यूनियन, दलित संघर्ष मुक्ति मंच, नेशनल कम्पेन कौंसिल फार दलित राइट्स, अखिल भारतीय मनरेगा मजदूर यूनियन के संयुक्त राष्ट़ब्यापी आवाहन पर उ. प़. खेत मजदूर यूनियन की जिला कमेटी.............आज दिनांक २६ -०७-२०२१ के इस धरना/प़दर्शन के माध्यम से केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा मनरेगा में कार्यरत मजदूरों को जातिगत एवं लिंग के आधार पर आरक्षण देनें, आरक्षण के आधार पर मनरेगा बजट निर्धारित करने, जातिगत एवं लिंग के आधार पर मनरेगा मजदूरों को बांटने, मनरेगा जैसे ऐतिहासिक कानून को समाप्त करने की साज़िश की तरफ आपका ध्यान आकृष्ट करते हुए समस्याओं के समाधान की मांग करती है............
प्रमुख मांगें_
_________
१_केन्द़ीय ग़ामीण विकास मंत्रालय द्वारा मनरेगा में जाति एवं लिंग के आधार पर किये जा रहे आरक्षण पर अविलम्ब रोक लगाई जाए।
२_ मनरेगा में जाति एवं लिंग के आधार पर बजट आवंटन की प़क़िया पर रोक लगाई जाये।
३_ मनरेगा मजदूरों को जाति एवं लिंग के आधार पर की जारही साजिश को रोकने की गारण्टी
सुनिश्चित किया जाए।
४_ मनरेगा जैसे विश्वस्तरीय ऐतिहासिक कानून के पूर्व स्वरुप को बदलने की किसी भी प्रकार की साजिश पर रोक लगाई जाए।
५_ खेत मजदूरों के लिए एक सर्वसमावेशी केन्द्रीय कानून बनाया जाए।
६_ खेत मजदूरों को वर्ष में २०० दिन काम और ६०० रुपए प़तिदिन न्यूनतम मजदूरी देनें की ब्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।
७_ दलितों, आदिवासियों, महिलाओं पर किए जारहे अत्याचारों पर शीघ्र अंकुश लगाया जाए।
८_ खेत मजदूरों के बच्चों को प्राथमिक स्तर से लेकर उच्च शिक्षा तक मुफ्त शिक्षा देनें की ब्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।
९_ खेत मजदूरों को निजी प़तिस्ठानों में आरक्षण देने की ब्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।
१०_ भूमिहीन खेत मजदूरों को पक्का आवास के लिए ५ लाख रुपए आवास योजना के तहत दिया जाए।
११_ खेत मजदूरों को ५५ वर्ष की उम्र पूरी हो जाने पर ५००० रुपए प्रतिमाह पेंशन दिया जाना सुनिश्चित किया जाए।
१२_ भूमि सुधार कानून के तहत सभी भूमिहीन खेत मजदूरों को ग़ामसमाज, बंजर एवं सीलिंग से निकली फाजिल जमीन को प्राथमिकता के आधार पर खेती के लिए आवंटित किया जाए।
१३_ अनुसूचित जाति/ जनजाति सबप्लान को ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ उसी मद में खर्च किया जाए।
१४_ खाद्य सुरक्षा गारंटी सुनिश्चित करने के साथ ही सभी खेत मजदूर परिवारों को कोरोना जैसी महाबिपदा में १० किलोग्राम गेहूं एवं ५ किलोग्राम चावल प़ति यूनिट मुफ्त में देने की ब्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।
१५_ खेत मजदूरों के लिए कल्याण बोर्ड ( वेलफेयर बोर्ड) की अविलम्ब स्थापना करने की ब्यवस्था किया जाए।
अध्यक्ष मंत्री
नोट_ जिलों _ जिलों के नेतृत्वकारी साथियों से गुजारिश है कि जिन जिलों में विरादराना संगठन मौजूद हैं उन संगठनों से बात करके उ. प़. खेत मजदूर यूनियन के साथ शामिल करके उनकेे संगठन का नाम ज्ञापन में हर हालत में जोड़ने का काम करें।
[22/07, 8:33 am] का फुलचंद यादव: नोट_ मांग नं_ ३ में कृपया सुधार कर लें
३_ मनरेगा मजदूरों को जाति एवं लिंग के आधार पर की जा रही बांटने की साजिश, "बांटने"शब्द छूट गया था उसको टाइप कराते समय दुरुस्त कर लें।
[22/07, 11:34 am] का फुलचंद यादव: नोट _ कृपया दो प्वाइंट और एड कर लें
१६ _ केन्द्रीय विकास मंत्रालय द्वारा बनाई गई एडवाइजरी कमेटी की सिफारिशों पर रोक लगाई जाए।
१७ _ सभी भूमिहीन खेत मजदूरों को आवास के लिए १५ डिसमिल जमीन आवंटित की जाये।
फूलचन्द यादव
महामंत्री
उ. प़. खेत मजदूर यूनियन
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें