*पूर्वोत्तर रेलवे का बिना टिकट/मास्क एवं गंदगी के विरूद्ध चला अभियान। एक दारोगा एवं एक सिपाही बिना टिकट यात्रा करते हुए धरे गये**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौ/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा
लखनऊ रविवार 18- जुलाई ।
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल द्वारा शनिवार दिनांक-17 जुलाई को लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर,मण्डल रेल प्रबंधक डा0मोनिका अग्निहोत्री एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक श्री अम्बर प्रताप सिंह के निर्देश पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक, सुरेश कुमार संखवार एवं स्टेशन डायरेक्टर /लखनऊ जं0 के नेतृत्व में बिना टिकट यात्रा/बिना मास्क एवं गंदगी फैलाने के विरूद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गाड़ी संख्या-02554,05044,02593,
05010,02533,02538,02108,
05085 एवं 02229 इत्यादि गाड़ियों
में जाँच की गई। जांच में बिना टिकट यात्रियों के 125 केस पकड़े गये जिनसे रूपये 111600/-किराए एवं जुर्माने के रूप में, बिना मास्क के 36 केस पकड़े गए जिनसे रूपये 3600/-
एवं गंदगी फैलाने के 02 केस पकड़े गये जिनसे रूपये 200/-,कुल रूपये 115400/-के रूप में रेल राजस्व की प्राप्ति हुई।
इस अभियान में सवाप्र-1/लजं0 एस0के0संखवार एवं स्टेशन डायरेक्टर/लजं0 गिरीश कुमार सिंह के साथ-साथ आरपीएफ की ओर से एस आई प्रदीप सिंह , श्रीमती सुमन
यादव व कांस्टेबल उर्मिला, रानी,धीरेन्द्र यादव व नरेन्द्र सिंह शामिल रहे तथा टिकट जांच दल में सीआई टी एम के जैन व पाल शेफर्ड तथा टीटीई- पूनम डे,सृष्टि, मुजीबुल हक,अजीजुल ,रितेश श्रीवास्तव, अफजल,नितिन सरकारी, साजिद जहीर,एम एस दीझित, ललित मेसी एवं उमरेश मीना शामिल रहें। यह अभियान अभी आगे भी जारी रहेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें