*नाबालिक लड़की रीतिका मिश्रा का पता नहीं लगा पा रही है कोतवाली देहात पुलिस**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया /ब्यूरो चीफ इमरान खान बलरामपुर गोण्डा*





ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/ब्यूरो चीफ इमरान खान बलरामपुर गोण्डा

बलरामपुर :- जनपद बलरामपुर के थाना कोतवाली देहात के अंतर्गत ग्राम भलुहिया (
कोइलिहा) के रहने वाले राजेश कुमार मिश्रा की 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को राजू गौतम 29 जून को बहला फुसला कर भगा ले गया था। रीतिका अपने साथ 50 हजार के कीमती जेवरात भी लेकर चली गई थी। जिसका मुकदमा थाना कोतवाली देहात में दर्ज है लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है और न ही अभी तक लड़की को बरामद किया गया है बल्कि विवेचक पर ही पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि पीड़ित परिवार पर हरिजन एक्ट का मुकदमा लिखवा देने की धमकी दी गई है और कहा गया है कि तुम परेशान हो जाओगे इसलिए लड़के के माँ बाप का नाम हटा दो मैं लड़की को 24 घण्टे में वापास कर दूंगा। पीड़ित परिवार 10 दिनों तक थाने के चक्कर लगाते रहे लेकिन न्याय नहीं मिला अगर उन्हें कुछ मिला है तो वो है फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी और तो और धमकी देते हुए कहा गया है कि सरकारी नोकरी भी करना छोड़ दोगे। विवेचक द्वारा विपक्षी का पूर्ण सहयोग किया जा रहा रहा है और पीड़ित को डांट फटकार भगा दिया जाता है जिस के कारण पीड़ित को न्याय की उम्मीद नहीं है। 2 सप्ताह से अधिक दिन बीत जाने बाद भी पीड़ित की लड़की रीतिका मिश्रा का पता नहीं लगाया जा सका है। लड़की का पता लगाने में थाना देहात पुलिस के हाथ खाली नजर आ रहे हैं, पीड़ित परिवार न्याय व अपनी बेटी के लिए दर दर ठोकरें खा रहे हैं लेकिन पीड़ित परिवार की सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि सामान्य जाति के होने के कारण पुलिस मामले को न तो गम्भीरता से ले रही है और न ही कोई छान बीन कर रही है। पीड़ित परिवार ने ग्रामीणों के साथ अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति के माध्यम से बलरामपुर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल से विवेचक के बदले जाने के साथ लड़की को जल्द से जल्द बरामद कराने की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक ने न्याय व विवेचक बदलने का पूर्ण अस्वाशन दिया है। पीड़ित परिवार के साथ अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष राम नरेश त्रिपाठी, संरक्षक सेतुबन्धु त्रिपाठी, सेतु बाबा उपाध्यक्ष दि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन, एडवोकेट सन्तोष कुमार पांडेय, अरुण कुमार उपाध्याय, शिवम उपाध्याय, सुधाकर मणि त्रिपाठी, उमाकांत त्रिपाठी, राजेश मिश्रा, अभय, पवन, पप्पू, करुणापति, मनोज, रामजी, राम प्रकाश शुक्ला एडवोकेट, निर्मला,सन्ध्या सहित काफी लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*