*पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने हर्ष व्यक्त करते हुए दी बधाई**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा
भारतीये रेल सेवा के आई•आर•टी•एस• अधिकारी वेद प्रकाश को केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव द्वारा नया ओ•एस•डी• मनोनीत किये जाने पर पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने हर्ष व्यक्त किया।
पूर्वोत्तर रेलवे 'जेड•आर•यू•सी•सी' सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव नवनियुक्त ओ•एस•डी• वेद प्रकाश के मनोनयन पर प्रासन्नता व्यक्त करते हुए कहा की उन्होने रेलवे मे कई अच्छे कार्य किये है, डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कोर्पोरेशन इंडिया लि• अन्तर्गत भारतीये रेलवे मे महाप्रबंधक ऑपरेशन व सेफ्टी के पद पर रहते हुए माल लदान की महत्वाकांक्षी परियोजना मे नया कीर्तिमान स्थापित किया है। रेलवे बोर्ड मे डायरेक्टर कोचिंग इन्फोर्मेशन व पब्लिकसिटी मे रहकर रेलगाड़ियों मे समय पर संचालन किया गया। रेल मंत्रालय ने ट्वीटर टीम मे शामिल होकर ट्वीटर पर रेल यात्रियों की त्वरित शिकायत व सहायता दिलाने मे तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु के कार्यकाल मे काफी सराहना हुई ।
पूर्वोत्तर रेलवे 'जेड•आर•यू•सी•सी' सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव की सकारत्मक पहल से भारतीये रेलवे मे काफी सुधार व रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें