*छपिया-ग्राम पंचायत परसा वेतवा में प्राथमिक विद्यालय में आज अमर क्रान्तिकारी चन्द्र शेखर आजाद की 115वीं जयंती मनाई गई**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया /छपिया संवाददाता कुँवर बहादुर सिंह गोण्डा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया /छपिया कुँवर बहादुर सिंह गोण्डा
गोंडा से पधारे मुख्य वक्ता कामरेड कृष्ण कांत धर दूबे ने इस उपलक्ष्य में काफी भावपरक एवं ओजस्वी वाणी में अपने विचार रखे,शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद 23जुलाई 1906 सावन सुदी सोमवार को मध्य प्रदेश के झाबुआ तहसील के भावरा ग्राम में पैदा हुए थे,उनकी माँ जगरानी देवी एवं पिता सीताराम तिवारी के होनहार पुत्र के रूप में जन्म लेकर देश के क्रान्ति कारियों में अग्रणी भूमिका निभाई ।इसी उपलक्ष्य पर "शिक्षा का बाजारीकरण एवं आज का छात्र एवं युवा "विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया,अन्य वक्ता के रूप में राज कुमार मौर्य,माता प्रसाद यादव ,कुंवर बहादुर सिंह,राम प्रकाश,निरहूराम कनौजिया ।इस अवसर पर गाँव के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।समारोह का संचालन कुं उरवेला ने किया ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें