गोपियापुर सरदारगढ़ मार्ग पर गड्ढे या गड्ढे में मार्ग?**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया आरिफ खान बलरामपुर*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया आरिफ खान बलरामपुर

बलरामपुर :- जनपद के अंतर्गत सदर विकास खंड के गोपियापुर सरदारगढ़ सम्पर्क मार्ग हुआ गड्ढों में तब्दील। आपको बताते चलें कि केंद्र व प्रदेश सरकार जहाँ एक तरफ गड्ढा मुक्त सड़कों का खुले मंच से दावा करते नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ धरातल पर नजारा कुछ और ही देखने को मिल रहा है। उपरोक्त मार्ग से रोजाना हजारों लोगों का आना जाना होता है जिससे राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और गंदगी युक्त पानी व कीचड़ से होकर राहगीरों का गुजरना उनकी दिनचर्या बन चुका है। अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि अपने आपको जनता का हितैषी व सेवक बताने वाले जनप्रतिनिधि कहाँ गायब हैं और तो और सूबे के मुखिया, मुख्यमंत्री का गड्ढा मुक्त अभियान का असर गोपियापुर सरदारगढ़ सम्पर्क मार्ग पर कहीं भी दिखाई नहीं दे रहा है। ग्रामीण मुस्लिम अली, रानू,गीजू आदि ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग चार साल पहले बना था जिसके बाद पेंटिंग का कार्य आया लेकिन अभी भी मार्ग आधा अधूरा पड़ा है। अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या ग्रामीणों को इस गड्ढा युक्त सड़क से निजात मिल पाएगा। क्या ग्रामीणों की हो रही समस्या कभी दूर हो पाएगी या फिर यूंही ग्रामीण गंदे पानी व कीचड़ से आने जाने को मजबूर रहेंगे और जनप्रतिनिधि कुम्भ करणी नींद सोते रहेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*