*बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारा टक्कर,बाइक सवार महिला गम्भीर घायल,रेफर,कोंचा के पास हुई दुर्घटना**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा
गोंडा मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर करनैलगंज- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत गोण्डा लखनऊ हाइवे स्थित कोंचा कासिमपुर के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार महिला गम्भीररूप से घायल हो गयी जबकि हेल्मेट की वजह से बाइक चालक सुरक्षित बच गया उसे मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगो के मुताबिक बाइक सवार एक व्यक्ति एक महिला के साथ गोण्डा की तरफ जा रहा था इसी दौरान गोण्डा लखनऊ हाइवे स्थित कोंचा गॉंव के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनो बाइक से नीचे गिर गये , दुर्घटना में बाइक सवार महिला गम्भीररूप से घायल हो गयी। जिसे इलाज हेतु गोण्डा भेजवाया गया। बाइक सवार दोनो लोग बाराबंकी जनपद के रहने वाले बताये जा रहे हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें