*सफाई कर्मचारियों ने दुकान के बाहर डाला कचरा तो बढ़ गई दुकानदार की परेशानी* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया आरिफ खान बलरामपुर गोंडा*





ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया अरिफ संवाददाता बलरामपुर गोंडा

बलरामपुर :- नगर क्षेत्र अंतर्गत पीपल तिराहा टीटू सिनेमा हॉल के पास एक कपड़े के दुकान के बाहर सफाई कर्मचारियों ने डाला कचरा जिसकी वजह से बढ़ गई दुकानदार की परेशानी, दुकान के बाहर पड़े कचरों की वजह से दुकान में आने से कतराते हैं गराहक। आपको बता दें की एक्सिस बैंक एटीएम के सामने बाम्बे न्यू फैशन गारमेंट्स के बाहर सफाई कर्मचारियों ने बीते शनिवार व रविवार को कपड़े के दुकान के बाहर कचरा डाल दिया जो अब तक नहीं उठाया गया है जिसकी वजह से दुकानदार की परेशानी बढ़ गई है। दुकानदार मेराज अली खान ने बताया कि उन्होंने सफाई कर्मचारियों को मना किया था लेकिन सफाई कर्मचारियों ने कहा कि कचरा थोड़ी देर में यहाँ से उठा लिया जाएगा जो कचरा आज भी दुकान के बाहर पड़ा हुआ है। दुकानदार मेराज अली का आरोप है कि सफाई कर्मचारियों ने उनकी एक न सुनी और कचरा उनके दुकान के बाहर डाल दिया है जिसकी वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार अपने सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हैं या नहीं जो एक बड़ा सवाल है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*