*पिपरी ग्राम प्रधान श्रीमती सुमन सिंह ने सदस्यों सहित ली पद व गोपनीयता की शपथ* *जीत के लिये ग्रामवासियों के प्रति जताया आभार**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा*





ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा

 गोंडा मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर कर्नलगंज तहसील क्षेत्र कर्नलगंज विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत पिपरी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शुक्रवार को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान श्रीमती सुमन सिंह ने पंचायत सदस्यों के साथ पद व गोपनीयता की शपथ ली। शुक्रवार को मॉडल प्राइमरी स्कूल पिपरी में शपथ ग्रहण के दौरान ग्राम वासियों की मौजूदगी में ग्राम विकास अधिकारी ने प्रधान व सदस्यों को पद की शपथ दिलाई। शपथ समारोह के दौरान नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान श्रीमती सुमन सिंह ने ग्रामवासियों को पिपरी गांव के समग्र विकास व ग्राम वासियों के हर दुःख सुख में शामिल रहने का भरोसा दिलाया और विजयश्री दिलाने के लिये सबका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रधान श्रीमती सुमन सिंह, ग्राम पँचायत सदस्य विशाल सिंह , राकेश सिंह , मुकेश सिंह , बनवारी , पूजा, नीलम, जगदम्बा , कृपाराम ,रामकुमार तथा पूनम समेत अन्य कई ग्रामवासी मौजूद रहे।।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*