*नकाबपोश समाज सेवी आखिर कब होंगे बेनकाब-जिम्मेदार राजनीज्ञियों की मौन स्वीकृति जारी?**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ इमरान खान बलरामपुर गोंडा*






ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ आरिफ खान बलरामपुर गोंडा

बलरामपुर :- जनपद में जहाँ एक तरफ समाज सेवियों का बोल बाला है तो वहीं दूसरी ओर इसी पर्दे का सहारा लेकर कुछ समाज सेवी अपनी पीठ अपने ही हाथों से थप थपाने में लगे हैं। और तो और लोगों से आस्था के नाम पर दान लेकर उसे इकठ्ठा करना फिर उसी पैसों से लग्जरी गाड़ियों में घूमने का शौक रखने वाले आज जनपद में बहुत बड़े समाज सेवी बन रहे हैं इतना ही नहीं अपने चमचों का सहारा लेकर वो गली-गली ढिढोंरा भी पिटवा रहे हैं। ऐसे में हैरान कर देने वाली बात यह है कि जो पैसे लोगों द्वारा आस्था के नाम पर दिए जाते हैं या फिर दान पेटी में आस्था के नाम पर डाले जाते हैं उन पैसों को थोड़ा बहुत चन्द लोगों को देकर अपना नाम समाज सेवी में दर्ज करा कर बाकी बचे पैसों से खुद तो गाड़ियों में घूमते ही हैं साथ ही साथ अपने चाहने वालों को भी जमीन से उठाकर ताजदार बना रहे हैं। आपको बता दें कि आस्था के नाम पर सबसे ज्यादा लूट व अपराध उत्तर प्रदेश में अंजाम दिए जाते हैं और प्रदेश सरकार आस्था के नाम पर लूटने वालों के विरूद्ध कार्रवाई न कर के उनके हौंसलों को बढ़ावा दे रही है। वहीं अगर जनपद के जिम्मेदारों की बात की जाए तो वो सिर्फ अपनी ड्यूटी पूरा कर सिर्फ और सिर्फ अपने बच्चों के भविष्य को बनाना चाहते हैं। उन्हें ना तो जनता से कुछ हम दर्दी है और नाहीं जनता के लिए वो कुछ करना चाहते हैं। जिम्मेदार बस अपनी कुर्सी पर बैठे-बैठे ही लोगों की सेवा करना और अपने बच्चों के लिए बड़े बड़े सपने देखना ही अपनी जिम्मेदारी समझ रहे हैं। लोगों की मानें तो जनपद में जिम्मेदारों की लापरवाही से ही आज बड़े पैमाने पर समाज सेवी का चोला पहनकर आम जनता के साथ आस्था के नाम पर लूट लगातार जारी है जिसे रोक पाना प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। आज के इस दौर में आमतौर पर देखा जा रहा है कि जनपद में सभी को दो वक्त की रोटी के लिए काफी मेहनत व मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और वहीं बिना मेहनत के ही रातों रात अमीर बनने का सपना देख रहे समाज सेवी किसी से पीछे रहने को तैयार नहीं हैं और अपने सपने को साकार करने के लिए आस्था के नाम पर दान लेकर संजोए हुए रास्तों पर चल कर अपनी मंजिल तक बिना किसी रोक टोक पहुंचना चाहते हैं। अब ऐसे में जनपद के जिम्मेदार वर्तमान सरकार के अधिकारियों, राजनीज्ञियों, जनप्रतिनिधियों पर सवालिया निशान लगाए जा रहे हैं कि क्या वो आस्था के नाम पर लूटने वालों से जनता को निजात दिलाकर नकाबपोश समाज सेवियों को बेनकाब करेंगे या फिर अपनी नाकामी पर पर्दा डालने के साथ-साथ जनपद में हो रही आस्था के नाम पर लूट खुलेआम जारी रहेगी। कर्म सह।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*