*दबंगो के हौसले बुलंद,जमीनी विवाद में सोते वक्त एक परिवार पर सरिया व डंडे से किया हमला**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा*






ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा

गोण्डा:- उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में दबंगो के हौसले बुलंद होते दिख रहे हैं, पुरा मामला जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने शुक्रवार की भोर सुबह एक परिवार पर हथियार से हमला कर दिया। मामला थाना कौड़िया बाजार अंतर्गत कौड़िया गांव का है। उक्त गांव निवासी रजनीश पाण्डेय के तहरीर पर विपक्षीगणों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ है। वादी का आरोप है शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे वह अपने घर में सो रहा था तभी विपक्षीगण सुभाष उर्फ विजय पाण्डेय, सुशील कुमार, सुनील कुमार, सुधीर कुमार हाथ मे सरिया व डंडा लेकर गाली गुप्ता देते हुए मारने पीटने लगे। जिससे वादी के साथ उसकी बहन मानसी और पिता बृजेश पाण्डेय व माता को गंभीर चोटें आई हैं। उपनिरीक्षक राकेश सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत हुआ है, जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*