*गोंडा रेल सुरक्षा बल के निरीक्षक प्रणय कुमार स च नि वासुदेव शुक्ल हेड कांस्टेबल श्रीराम के टीम**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया ब्यूरो चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा
गोंडा मुख्यालय के जेंकशन आज दिनांक 14-06-21 को निरीक्षक प्रणय कुमार, स.उ.नि. वासुदेव शुक्ल हेड कांस्टेबल श्री राम व कांस्टेबल सुग्रीव पासवान सभी (CIB)अपराध आसूचना शाखा गोंडा एवं कांस्टेबल शिवप्रताप ,कांस्टेबल रविंद्र कुमार रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंडा *मुख्यालय से प्राप्त डाटा* के आधार पर सयुंक्त रूप से छपिया रेंडवालिया ,पेहर बाजार, जाफराबाद रोड ,थाना -रेहरा बाजार जनपद -बलरामपुर स्थित कुमार ट्रैवल्स नामक दुकान पर छापा मारकर उक्त *दुकान के संचालक* दीपक कुमार गुप्ता s/o स्वर्गीय जगदीश कुमार R/o छपिया रेंड वालिया ,पेहर बाजार ,जाफराबाद रोड ,थाना-रेहरा बाजार जिला- बलरामपुर, उम्र २६ वर्ष को *आईआरसीटीसी की फर्जी पर्सनल 5 आईडी* तैयार कर उसपर रेलवे का ई टिकट बनाकर *अवैध रूप से बेचने* के जुर्म में समय 13.45 बजे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पकड़े गए उपरोक्त अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा फर्जी नाम पत्ते से आईआरसीटीसी की 05 अदद पर्सनल यूजर आईडी बनाकर उस पर जरूरमंद व्यक्तियों से रेलवे टिकटों का आर्डर प्राप्त कर तथा ई टिकट बनाकर *ग्राहकों को ₹250 से 300 रुपये प्रति व्यक्ति लाभ लेकर* बेचा जाता है। उक्त अभियुक्त आईआरसीटीसी का अधिकृत एजेंट है जिसका एजेंट आईडी-icsceg050685 है।उपरोक्त सभी IRCTC आईडी, मोबाइल व लैपटॉप को चेक करने पर *कुल 10 अदद व्यक्तिगत आईडी पर बना ई- टिकट कीमती 16760.76/- रुपये* जिनमें *आगे की तिथियों के कुल 01 अदद लाइव तत्काल टिकट कीमत 2471.80/- रुपये* व पीछे की तिथियों के 09 अदद तत्काल/सामान्य रेलवे ई टिकट कीमती 14288.96/- रुपये बरामद हुआ। दुकान से अभियुक्त द्वारा रेलवे ई टिकट बनाने में प्रयुक्त 01 अदद DELL लैपटॉप तथा 01 अदद EPSON प्रिंटर, नगद 2600/- रुपये, 01 अदद मोबाइल आदि को जब्त किया गया। उपरोक्त अभियुक्त द्वारा *करीब 2 वर्षों से इस अनाधिकृत व गैरकानूनी कार्य* में संलिप्त होना स्वीकार किया गया। उपरोक्त अभियुक्तगण के विरुद्ध *रेसुब पोस्ट बलरामपुर पर रेल अधिनियम की धारा- 143 के तहत मुअसं.- 55/2021 s/v दीपक कुमार दिनांक 14.06.21 पंजीकृत किया गया, जिसकी जाँच सहायक उप निरीक्षक बृजराज यादव/रे.सु.बल/बलरामपुर द्वारा की जायेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें