*परसपुर में बरसाती पानी भरे गड्ढे में डूबने से मासूम बालिका की मौत**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
गोंडा मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर परसपुर पसका में उलटहवा मांझा के झंडाहन पुरवा में गुरुवार को घर के समीप आम बीनने गई 3 वर्षीय वैशाली यादव नाम की मासूम की बरसाती पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के बाबा की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। क्षेत्रीय लेखपाल व राज्स्व निरीक्षक को भी सूचना दी गई है।
गुल्ले यादव ने बताया कि उसकी नातिन गांव के बच्चों के साथ घर के पीछे लगे पेड़ के पास आम बीनने गई थी। वहां अचानक उसका पैर फिसल गया, और वह बारिस से गड्ढे में भरे पानी में चली गई जिससे उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि आम बीनने गई अबोध बालिका काफी देर बाद जब वह वापस घर नहीं आई तो परिजनों द्वारा पहले उसकी खोजबीन शुरू हुई बाद में गांव के बच्चों से पता चला। तभी गांव के तमाम लोग पेड़ के पास पहुंचे और गढ्ढे के पानी में उतर कर देखा तो वह उसमें डूबी हुई मिली । ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाल कर स्थानीय चिकित्सक के यहां ले गए तबतक उसकी सांसें थम चुकी थी। पसका चौकी इंचार्ज रणजीत यादव ने बताया कि मृतका के पिता संतोष यादव रोजगार सिलसिले में बाहर रहते हैं, बाबा की सूचना पुलिस ने उसका शव पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें